Rourkela News: केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने भाजपा संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुटता का किया आह्वान
Rourkela News: केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने राजगांगपुर भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुटता का आह्वान किया.
By BIPIN KUMAR YADAV | July 28, 2025 12:05 AM
Rourkela News: अपने संसदीय क्षेत्र सुंदरगढ़ में दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री तथा सुंदरगढ़ सांसद जुएल ओराम ने रविवार को राजगांगपुर में श्रीराम कॉलोनी मुख्य मार्ग में भाजपा के नये कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया. उनके साथ जिला भाजपा अध्यक्ष गिरीश साहू सहित अन्य जिला पदाधिकारी उपस्थित थे. इस अवसर पर बेहद संक्षिप्त भाषण में केंद्रीय मंत्री ने इशारों-इशारों में पदाधिकारियों को अपने पद के अनुरूप कार्य करने की हिदायत दी तथा एकजुट होकर काम करने को कहा.
पार्टी में गुटबाजी के कारण बंद कर दिया गया था गिनी एनक्लेव का कार्यालय
नये अध्यक्ष की घोषणा के बाद राजगांगपुर भाजपा में गुटबाजी सतह पर आ गयी थी, जिस कारण गिनी एनक्लेव में वर्ष 2024 के निर्वाचन से चल रहे कार्यालय की बंद कर दिया गया था. राजगांगपुर भाजपा में चल रही गुटबाजी को खत्म करने के लिए जिला भाजपा में प्रयास किये जा रहे हैं. शनिवार को करगिल विजय दिवस कार्यक्रम सहित राजगांगपुर थाना में राजगांगपुर नगरपाल के खिलाफ शिकायत के दौरान एकजुटता दिखाने की कोशिश की गयी. रविवार के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री की उपस्थिति भी इसी कोशिश की एक कड़ी मानी जा रही है. कार्यक्रम में नगर मंडल सहित राजगांगपुर निर्वाचन मंडली के कांसबहाल, जामपाली, लाठीकटा और कुतरा मंडल के अनेक अधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे. जिला अध्यक्ष गिरीश साहू ने कार्यालय खुलने से संगठन कार्य में और अधिक तेजी आने की बात कही.
राजगांगपुर डेवलपमेंट फोरम ने रेल यात्रियों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है