Aaj ka Panchang 19 नवंबर 2023: कार्तिक शुक्ल पक्ष षष्ठी के बाद सप्तमी आज, जानें राहुकाल, शुभ मुहूर्त और उपाय

Aaj Ka Panchang 19 November 2023: पंचांग का खास महत्व है. पंचांग के जरिए शुभ दिन, शुभ मुहूर्त, शुभ योग, दिन के अशुभ समय, ग्रहों की स्थिति आदि का पता चलता है. पंचांग से दिशाशूल, सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी मिलती है. इसके जरिए शुभ कार्य का समय जाना जा सकता है.

By Sanjay Singh | November 19, 2023 6:39 AM
feature

Aaj Ka Panchang 19 नवंबर रविवार 2023: पंचांग (Panchang) का खास महत्व है. पंचांग के जरिए शुभ दिन, शुभ मुहूर्त, शुभ योग, दिन के अशुभ समय, ग्रहों की स्थिति आदि का पता चलता है. पंचांग से दिशाशूल, सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी मिलती है. इसके जरिए शुभ कार्य का समय जाना जा सकता है, साथ ही किस समय व्यक्ति को सावधान रहना चाहिए, इसका भी पता चलता है. सनातन परंपरा में किसी भी शुभ या मांगलिक कार्य को शुरू करने से पहले शुभ मुहूर्त पर विशेष ध्यान दिया जाता है. मान्यता है कि शुभ मुहूर्त के दौरान किए गए कार्य से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है. यह परंपरा पौराणिक काल से चली आ रही है. वैदिक शास्त्र के अनुसार, शुभ मुहूर्त वह विशेष समय होता है, जब सौरमंडल में ग्रह और नक्षत्र की स्थिति वशिष्ठ कार्य के लिए शुभ होती है. यही कारण है कि बाधा और समस्याओं को दूर रखने के लिए शुभ मुहूर्त का पालन किया जाता है. आज 19 नवंबर 2023 दिन रविवार का पंचांग (Sunday Panchang) क्या कहता है.


आज का पंचांग लखनऊ: 19 नवंबर रविवार 2023

आज का पंचांग लखनऊ

कार्तिक शुक्ल पक्ष षष्ठी प्रातः -07:50 उपरांत सप्तमी शाम -05:36 उपरांत अष्टमी

श्री शुभ संवत-2080, शाके-1945

हिजरी सन-1444-45

सूर्योदय: 06:32

सूर्यास्त: 17:10

चन्द्रोदय: 12:03

चन्द्रास्त: 22:55

शुभ मुहूर्त

अभिजीत: 11:30 − 12:12

अमृत कालम्: 12:49 − 14:20

अशुभ मुहूर्त

गुलिक काल: 14:30 − 15:50

यमगण्ड: 11:51 − 13:11

दूर मुहूर्तम्: 03:55 − 03:57

व्रज्याम काल: कोई नहीं

सूर्योदय कालीन नक्षत्र- श्रवण उपरांत धनिष्ठा, योग- वृद्धि, करण-तै,

सूर्योदय कालीन ग्रह विचार-सूर्य-वृश्चिक, चंद्रमा-मकर, मंगल-वृश्चिक, बुध- वृश्चिक, गुरु-मेष,शुक्र-कन्या, शनि-कुंभ, राहु-मीन, केतु-कन्या

Also Read: Aaj Ka Rashifal 19 नवंबर 2023: वृषभ, कर्क, कन्या, तुला, मकर, कुंभ राशि वालों के लिए अच्छा दिन, आज का राशिफल
आज का पंचांग: 19 नवंबर 2023: चौघड़िया रविवार

चौघड़िया के बारे में सटीक चौघड़िया सूची के साथ जानें और दिन का सबसे शुभ समय निर्धारित करें. यदि आप कुछ नया शुरू कर रहे हैं या यात्रा पर जा रहे हैं तो चौघड़िया से आप आज के शुभ मुहूर्त या सबसे अच्छे समय को पूर्व निर्धारित कर सकते हैं. जैसा कि नाम से पता चलता है, चौघड़िया, जो कि वैदिक हिंदू कैलेंडर है, जिसमें 96 मिनट की ‘चार घड़ी’ शामिल हैं, जिसमें प्रत्येक घड़ी 24 मिनट के बराबर है.

दिन का चौघड़िया-करने योग्य गतिविधियां

प्रात: 6:31 बजे से 7:51 तक उद्वेग (सरकार से संबंधित कार्य)

प्रात: 7.51 बजे से 9:11 बजे तक चर (यात्रा, सौंदर्य, नृत्य, सांस्कृतिक गतिविधियां)

प्रात: 9:11 बजे से 10:30 बजे तक लाभ (नया व्यवसाय, शिक्षा प्रारंभ करें)

प्रात: 10:30 बजे से 11:50 बजे तक अमृत (सभी प्रकार के कार्य-विशेष रूप से दुग्ध उत्पाद संबंधित)

दोपहर 11:50 बजे से 13:10 बजे तक काल (मशीन, निर्माण और कृषि संबंधी गतिविधियां)

दोप. 13.10 बजे से 14:30 बजे तक शुभ (विवाह, धार्मिक, शिक्षा गतिविधियां)

दोप. 14:30 बजे से 15:49 बजे तक रोग (वाद-विवाद, प्रतियोगिता, विवाद निपटारा)

शाम 15:49 बजे से 17:09 बजे तक उद्वेग (सरकार से संबंधित कार्य)

रात का चौघड़िया-करने योग्य गतिविधियां

शुभ 17:09-18:49 (विवाह, धार्मिक, शिक्षा गतिविधियां)

अमृत 18:49-20:30 (सभी प्रकार के कार्य (विशेष रूप से दुग्ध उत्पाद संबंधित)

चार 20:30-22:10 (यात्रा, सौंदर्य, नृत्य, सांस्कृतिक गतिविधियां)

रोग 22:10-23:51 (वाद-विवाद, प्रतियोगिता, विवाद निपटारा)

काल 23:51-01:31, 20 नवंबर (मशीन, निर्माण और कृषि संबंधी) गतिविधियां)

लाभ 01:31-03:11, 20 नवंबर (नया व्यवसाय, शिक्षा प्रारंभ करें)

उद्वेग 03:11-04:52, 20 नवंबर (सरकार से संबंधित कार्य)

शुभ 04:52-06:32, 20 नवंबर (विवाह, धार्मिक, शिक्षा गतिविधियां)

उपाय

उपायः तांबे के लोटे में जल लें. थोड़ा लाल चंदन मिला दें. उसको सिरहाने रखकर रात को सो जाएं. प्रात: उठकर जल को तुलसी के पौधे में चढ़ा दें. ऐसा करने से धीरे-धीरे आपकी परेशानी दूर होती जाएगी.

आराधनाः ऊं आदित्याय विद्महे प्रभाकराय धीमहि तन्नःसूर्यःप्रचोदयात्॥

खरीदारी के लिए शुभ समयः

दोपहर: दोपहरः 01:30 से 03:00 तक शुभ

राहु काल:शाम 15:50 से 17:10 बजे तक

दिशाशूल- नैऋत्य एवं पश्चिम

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें
होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version