Aaj ka Panchang 30 अक्तूबर 2023: कार्तिक कृष्ण पक्ष द्वितीय रात उपरांत तृतीया आज, मां दुर्गा की करें स्तुति

Aaj Ka Panchang 30 October 2023: पंचांग का खास महत्व है. पंचांग के जरिए शुभ दिन, शुभ मुहूर्त, शुभ योग, दिन के अशुभ समय, ग्रहों की स्थिति आदि का पता चलता है. पंचांग से दिशाशूल, सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी मिलती है. इसके जरिए शुभ कार्य का समय जाना जा सकता है.

By Sanjay Singh | October 30, 2023 5:43 AM
an image

Aaj Ka Panchang 30 अक्तूबर सोमवार 2023: पंचांग (Panchang) का खास महत्व है. पंचांग के जरिए शुभ दिन, शुभ मुहूर्त, शुभ योग, दिन के अशुभ समय, ग्रहों की स्थिति आदि का पता चलता है. पंचांग से दिशाशूल, सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी मिलती है. इसके जरिए शुभ कार्य का समय जाना जा सकता है, साथ ही किस समय व्यक्ति को सावधान रहना चाहिए, इसका भी पता चलता है. सनातन परंपरा में किसी भी शुभ या मांगलिक कार्य को शुरू करने से पहले शुभ मुहूर्त पर विशेष ध्यान दिया जाता है. मान्यता है कि शुभ मुहूर्त के दौरान किए गए कार्य से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है. यह परंपरा पौराणिक काल से चली आ रही है. वैदिक शास्त्र के अनुसार, शुभ मुहूर्त वह विशेष समय होता है, जब सौरमंडल में ग्रह और नक्षत्र की स्थिति वशिष्ठ कार्य के लिए शुभ होती है. यही कारण है कि बाधा और समस्याओं को दूर रखने के लिए शुभ मुहूर्त का पालन किया जाता है. पंचांग के मुताबिक आज पितृपक्ष की नवमी का श्राद्ध है. इस दौरान लोग अपने पितरों का श्राद्ध करने के लिए काशी, प्रयागराज जैसे तीर्थस्थल पहुंच रहे हैं. इस दौरान गंगा स्नान का विशेष महत्व है. आज 30 अक्तूबर 2023 दिन सोमवार का पंचांग (Monday Panchang) क्या कहता है.


आज का पंचांग लखनऊ: 30 अक्तूबर सोमवार 2023

कार्तिक कृष्ण पक्ष द्वितीया रात -11:35 उपरांत तृतीया

श्री शुभ संवत-2080,शाके-1945,

हिजरी सन-1444-45

सूर्योदय: 06:18

सूर्यास्त: 17:21

चन्द्रोदय: 18:26

चन्द्रास्त:07:35

शुभ मुहूर्त

अभिजीत: 11:27 − 12:11

अमृत कालम्: कोई नहीं

अशुभ मुहूर्त

गुलिक काल: 13:12 − 14:35

यमगण्ड: 10:26 − 11:49

दूर मुहूर्तम्:

07:46 − 07:48

07:52 − 07:54

सूर्योदय कालीन नक्षत्र- कृतिका उपरांत रोहिणी, योग- व्यतिपात, करण-तै,

सूर्योदय कालीन ग्रह विचार-सूर्य- तुला, चंद्रमा- मेष, मंगल-तुला, बुध- तुला, गुरु-मेष, शुक्र-सिंह, शनि-कुंभ, राहु-मीन, केतु-कन्या

आज का पंचांग: 29 अक्तूबर 2023: चौघड़िया सोमवार

चौघड़िया के बारे में सटीक चौघड़िया सूची के साथ जानें और दिन का सबसे शुभ समय निर्धारित करें. यदि आप कुछ नया शुरू कर रहे हैं या यात्रा पर जा रहे हैं तो चौघड़िया से आप आज के शुभ मुहूर्त या सबसे अच्छे समय को पूर्व निर्धारित कर सकते हैं. जैसा कि नाम से पता चलता है, चौघड़िया, जो कि वैदिक हिंदू कैलेंडर है, जिसमें 96 मिनट की ‘चार घड़ी’ शामिल हैं, जिसमें प्रत्येक घड़ी 24 मिनट के बराबर है.

दिन का चौघड़िया-करने योग्य गतिविधियां

  • प्रातः 06:17 से 07:40 अमृत (सभी प्रकार के कार्य-विशेष रूप से दुग्ध उत्पाद संबंधित)

  • प्रात:07:40 से 09:03 तक काल (मशीन, निर्माण और कृषि संबंधी गतिविधियां)

  • प्रातः 09:03 से 10:26 तक शुभ (विवाह, धार्मिक, शिक्षा गतिविधियां)

  • प्रातः 10:26 से 11:49 रोग (वाद-विवाद, प्रतियोगिता, विवाद निपटारा)

  • दोपहर: 11:49 से 13:11 उद्वेग (सरकार से संबंधित कार्य)

  • दोपहरः 13:11 से 14:34 तक चर (यात्रा, सौंदर्य, नृत्य, सांस्कृतिक गतिविधियां)

  • दोपहरः 14:34 से 15:57 तक लाभ (नया व्यवसाय, शिक्षा प्रारंभ करें)

  • शामः 15:57 से 17:20 तक अमृत (सभी प्रकार के कार्य-विशेष रूप से दुग्ध उत्पाद संबंधित)

उपाय

उपायः प्रतिदिन सुबह और शाम घर में संध्यावंदन के समय कर्पूर जरूर जलाएं.

आराधनाः “ऊं जयन्ती मङ्गलाकाली भद्रकाली कपालिनी। दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते”।।

खरीदारी के लिए शुभ समयः

शामः 04:30 से 06:00 तक

राहु काल: प्रातःकाल 7:41 से 9:04 बजे तक

दिशाशूल-पूर्व एवं आग्नेय

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें
होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version