चंद्र ग्रहण कब है ( Chandra Grahan 2023 Kab)
साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 को लगा रहा. वहीं दूसरी तरफ साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण कब (Chandra Grahan 2023 Date) लगेगा. इसे लेकर लोग पेरशान हैं. सूर्य ग्रहण के बाद साल का पहला चंद्र ग्रहण अगले महीने 5 मई दिन शुक्रवार को लग रहा है. हालांकि यूपी में इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.
चंद्र ग्रहण 2023 का समय (Chandra Grahan 2023 Samay)
साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई को लग रहा है. चंद्र ग्रहण लगने का समय (Chandra Grahan 2023 Time) अगले महीने 5 मई 2030 दिन शनिवार रात 8:00 बजकर 46 मिनट से शुरू है और उसी रात 1:00 बजे तक रहेगा. ऐसे में सूतक काल नहीं लगेगा.
चंद्र ग्रहण कहां कहां दिखाई देगा
साल 2030 का पहला चंद्र ग्रहण अगले महीने मई में 5 तारीख को लग रहा है. यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा. भारत को छोड़कर यूरोप, एशिया, आस्ट्रेलिया, प्रशांत अटलांटिक, हिंद महासागर और अफ्रीका में दिखाई देगा.
Also Read: Akshaya Tritiya 2023 Date: कब है अक्षय तृतीया? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
भारत में कब लगेगा चंद्र ग्रहण 2023 (Chandra Grahan 2023 India)
भारत में इस साल 2023 में चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर 2023 दिन (Chandra Grahan 2023 India) शनिवार को लगेगा. यह पहली बार होगा जब चंद्रग्रहण भारत के साथ-साथ एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी दक्षिण अफ्रीका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और हिंद महासागर में भी दिखाई देगा. भारत में चंद्र ग्रहण को लेकर लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
चंद्र ग्रहण कैसे लगता है
चंद्र ग्रहण के समय चंद्रमा और सूर्य के बीच पृथ्वी आ जाती है जिससे पृथ्वी की छाया चंद्रमा को ढक देती है ऐसी स्थिति में चंद्र ग्रहण लगता है और से चंद्र ग्रहण कहते हैं.