Nandigram : चुनाव से पहले अशांत हुआ नंदीग्राम, कांथी की जनसभा से शुभेंदु अधिकारी ने कहा लिया जाएगा ‘बदला’
Nandigram : चुनाव से पहले नंदीग्राम अशांत हो गया है. महिला भाजपा समर्थक की मौत के बाद इलाके में अशांति का माहौल है. हमले के दौरान महिला घायल हुई और उसकी जान गई, जो भाजपा की समर्थक बताई जा रही है. आरोप तृणमूल पर है. इलाके में केंद्रीय बल तैनात हैं.
By Shinki Singh | May 23, 2024 1:28 PM
Nandigram : पश्चिम बंगाल में मतदान से 48 घंटे पहले नंदीग्राम (Nandigram) में हंगामा शुरु हो गया है. बीजेपी कार्यकर्ता की मौत की घटना को लेकर तमलुक लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत नंदीग्राम में गुरुवार की सुबह से हंगामा मचा हुआ है. दुकानों और घरों में तोड़-फोड़ की गई और आग लगा दी गई. सड़कों पर पेड़ों की शाखाएं फेंककर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. हालात से निपटने के लिए केंद्रीय बल की तैनाती की गई है. इस बीच, विपक्षी नेता शुभेंदु अधिकारी ने कांथी की जनसभा कहा कि आज जो नंदीग्राम में हुआ है उसका बदला लिया जाएगा. भारतीय जनता पार्टी कानूनी रूप से प्रतिकार करेगी और लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी.
সনাতনী শহীদ বীরাঙ্গনা রথীবালা আড়ি অমর রহে 🙏 গতকাল রাতে নন্দীগ্রামের সোনাচূড়ার মনসাবাজার এলাকায় বিজেপি কর্মীরা বুথ পাহারা দিচ্ছিলেন। সেইসময় ধারাল অস্ত্র নিয়ে তাঁদের ওপর ঝাঁপিয়ে পড়ে তৃণমূলী দুষ্কৃতীরা। ৭ জন ধারাল অস্ত্রের আঘাতে গুরুতর আহত হন। প্রাণ হারান রথীবালা আড়ি।… pic.twitter.com/JpTWR32Jug
— Suvendu Adhikari (Modi Ka Parivar) (@SuvenduWB) May 23, 2024
चुनाव से पहले अशांत हुआ नंदीग्राम
चुनाव से पहले नंदीग्राम अशांत हो गया है. महिला भाजपा समर्थक की मौत के बाद इलाके में अशांति का माहौल है. हमले के दौरान महिला घायल हुई और उसकी जान गई, जो भाजपा की समर्थक बताई जा रही है. आरोप तृणमूल पर है. इलाके में केंद्रीय बल तैनात हैं. बीजेपी नेतृत्व ने सुबह नंदीग्राम थाने का घेराव किया. इनके निशाने पर थाने के आईसी हैं. आरोप है कि हत्या के आरोपी तृणमूल समर्थित बदमाशों ने थाने में शरण ले रखी है. उन्होंने सड़क पर टायर जलाकर और पेड़ों की टहनियां फेंककर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है.
#WATCH | West Bengal: Security personnel deployed in Nandigram; use baton force to disperse people.
BJP workers in Nandigram, Purba Medinipur protested and block road earlier today after a party worker died in an attack by miscreants on a few houses last night. Local party… pic.twitter.com/0du2R7p543
भाजपा का आरोप है कि आरोपियों ने थाने में ली है शरण
जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, अशांति की लपटें फैलती गईं है. काला धुआं दूर से देखा जा सकता है. खबर है कि एक के बाद एक कई घरों और दुकानों में आग लगा दी गई है. कई सड़कें यातायात के लिए बंद हैं. स्थिति से निपटने के लिए केंद्रीय बल तैनात किये गये है. गौरतलब है कि तमलुक और कांथी लोकसभा चुनाव से पहले आज आखिरी प्रचार है. आज सुबह शुभेंदु अधिकारी ने कांथी में जनसभा की. वहीं से उन्होंने बदला की चेतावनी दी.