Bokaro News : ध्वनि फाउंडेशन की बेंगलुरु टीम ने किया संस्था के कार्यों का निरीक्षण

Bokaro News : आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति के कार्यों की सराहना की

By OM PRAKASH RAWANI | May 23, 2025 12:09 AM
feature

Bokaro News : ध्वनि फाउंडेशन बेंगलुरु के ट्रस्टी शिवगुरु एवं दिव्या ने गुरुवार को आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति, नावाडीह के कार्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान संस्था द्वारा संचालित कृषि, शिक्षा, महिला सशक्तीकरण और आजीविका विकास कार्यक्रमों की जानकारी ली गयी. उन्होंने प्रशिक्षण केंद्र, लाभार्थियों के फीडबैक और फील्ड गतिविधियों का अवलोकन कर संस्था के कार्यों की सराहना की. समिति के सचिव बासुदेव शर्मा सहित संस्था की के सदस्य मौजूद थे. ट्रस्टी ने संस्था द्वारा समुदाय के बीच पारदर्शी और प्रभावशाली कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए, भविष्य में संस्थागत सहयोग और सामुदायिक विकास के लिए मिलकर कार्य करने की संभावना जतायी. सचिव बासुदेव शर्मा ने कहा कि ध्वनी फाउंडेशन के साथ संवाद और मार्गदर्शन से हमें नयी ऊर्जा प्राप्त हुई हैं. मौके पर अध्यक्ष ठाकुर महतो, अनवर अंसारी, पिंकी देवी, पुष्पा देवी, संगीता देवी, अजय कुमार, असगर अंसारी, मुस्तकीम, राजू कुमार, चंदन कुमार, अरुण कुमार, मदन महतो, हरी महतो, बिलालुद्दीन आदि थे.

संबंधित खबर और खबरें

यहां बोकारो न्यूज़ (Bokaro News) , बोकारो हिंदी समाचार (Bokaro News in Hindi), ताज़ा बोकारो समाचार (Latest Bokaro Samachar), बोकारो पॉलिटिक्स न्यूज़ (Bokaro Politics News), बोकारो एजुकेशन न्यूज़ (Bokaro Education News), बोकारो मौसम न्यूज़ (Bokaro Weather News) और बोकारो क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version