Bokaro News : चास नगर निगम ने गुटखा-सिगरेट बेचने वाले दुकानदारों से वसूला जुर्माना

Bokaro News : एनफोर्समेंट टीम के पदाधिकारियों व कर्मियों ने कोटपा नियम उल्लंघन एवं अतिक्रमण संबंधित अभियान चलाया.

By ANAND KUMAR UPADHYAY | July 11, 2025 11:26 PM
an image

चास, चास नगर निगम की ओर से गठित एनफोर्समेंट टीम के पदाधिकारियों व कर्मियों ने कोटपा नियम उल्लंघन एवं अतिक्रमण संबंधित अभियान शुक्रवार को निगम क्षेत्र में चलाया गया. गुटखा, सिगरेट बेचने वाले दुकानदारों से चार हजार रुपये की आर्थिक दंड की वसूली की गयी. नेतृत्व निगम के नगर प्रबंधक अनूप गुंजन टोपनो एवं महेंद्र कुमार महतो ने किया. अभियान जिला टीम व चास थाना के सहयोग से चलाया गया. मौके पर सेनेटरी एवं फूड निरीक्षक संजीव कुमार, प्रशांत राज, जिला टीम के मो असलम, निगम कर्मी अनिल कुमार रजवार, प्रवीण कुमार, मनीष हाजरा, आकिब हुसैन, शिव शंकर सिन्हा, संतोष कुमार सिंह, प्रकाश कुमार गोप व चास थाना से मुकेश दयाल सिंह सहित अन्य उपस्थित थे. बता दें कि प्रशासक सह अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार के आदेशानुसार अभियान चलाया गया.

बिजली चोरी मामले में 83 पर प्राथमिकी, 17.57 लाख का जुर्माना

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

संबंधित खबर और खबरें

यहां बोकारो न्यूज़ (Bokaro News) , बोकारो हिंदी समाचार (Bokaro News in Hindi), ताज़ा बोकारो समाचार (Latest Bokaro Samachar), बोकारो पॉलिटिक्स न्यूज़ (Bokaro Politics News), बोकारो एजुकेशन न्यूज़ (Bokaro Education News), बोकारो मौसम न्यूज़ (Bokaro Weather News) और बोकारो क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version