BOKARO NEWS: डीएवी पब्लिक स्कूल चार को मिला प्रथम स्थान
BOKARO NEWS: बोकारो पब्लिक स्कूल में अंतर विद्यालय झारखंड लोक समूह नृत्य प्रतियोगिता, जिले के 20 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने लिया भाग, द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप से रहा बीपीएस व डीपीएस
By Prabhat Khabar News Desk | November 29, 2024 11:24 PM
बोकारो, डॉ राधाकृष्णन सहोदया स्कूल कॉम्पलेक्स बोकारो के तत्वावधान में शुक्रवार को बोकारो पब्लिक स्कूल-सेक्टर 03 में अंतर विद्यालय झारखंड लोक समूह नृत्य प्रतियोगिता हुई. इसमें बोकारो के 20 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. बेहतर प्रस्तुति के आधार पर डीएवी पब्लिक स्कूल चार को प्रथम, दिल्ली पब्लिक स्कूल चार व बोकारो पब्लिक स्कूल तीन को संयुक्त रूप से द्वितीय व क्रिसेंट पब्लिक स्कूल छह को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. निर्णायक की भूमिका स्मिता, सोनल दत्ता व विनय कुमार दास ने निभायी.
संस्कृति और परंपरा का प्रतिनिधित्व करते हैं झारखंड के लोक नृत्य : डॉ सुधा
बीपीएस की प्राचार्या डाॅ सुधा शेखर ने झारखंड के लोक नृत्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि झारखंड के लोक नृत्य इसकी जीवंत संस्कृति और परंपरा का प्रतिनिधित्व करते हैं. झारखंड राज्य में कई लोक नृत्य हैं, जो फसल कटाई, त्योहार व सामाजिक समारोहों के दौरान किये जातें है. झारखंड के कुछ लोक और आदिवासी नृत्य झुमैर, छऊ, फिरकल, मुंडारी, संथाली, झुमटा, लहसुआ, पाइका, फिरकल आदि हैं. डॉ. शेखर ने कार्यक्रम की मेजबानी करने का अवसर देने के लिए सहोदया के प्रति आभार जताया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
यहां बोकारो न्यूज़ (Bokaro News) , बोकारो हिंदी समाचार (Bokaro News in Hindi), ताज़ा बोकारो समाचार (Latest Bokaro Samachar), बोकारो पॉलिटिक्स न्यूज़ (Bokaro Politics News), बोकारो एजुकेशन न्यूज़ (Bokaro Education News), बोकारो मौसम न्यूज़ (Bokaro Weather News) और बोकारो क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .