Bokaro News: बोकारो विस से पहली बार महिला विधायक बनीं श्वेता सिंह

Bokaro News: बोकारो विधानसभा सीट पर निर्णायक भूमिका में रही आधी आबादी, बोकारो विधानसभा में महिला वोटरों की संख्या सर्वाधिक 2,75,487

By Prabhat Khabar News Desk | November 23, 2024 11:40 PM
an image

सुनील तिवारी, बोकारो, बोकारो विधानसभा से पहली बार महिला विधायक बनने का रिकार्ड इंडिया गठबंधन प्रत्याशी श्वेता सिंह ने अपने नाम दर्ज करा लिया है. बोकारो विधानसभा सीट पर आधी आबादी निर्णायक भूमिका में रही. बोकारो जिला के चारों विधानसभा गोमिया, बेरमो, बोकारो व चंदनकियारी में बोकारो में महिला वोटरों की संख्या अधिक है. जिले के चारों विस में महिला वोटरों की संख्या कुल 7,22,046 है. बोकारो के कुल वोटरों में से महिला वोटरों की संख्या 2,75,487 है. गोमिया विधानसभा क्षेत्र में 1,51,831 महिला वोटर व बेरमो विधानसभा क्षेत्र में 1,59,186 महिला वोटर हैं. वहीं, चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र में 1,35,542 महिला वोटर हैं. बोकारो विधानसभा में सबसे अधिक बूथ 588 है. गोमिया विधानसभा में कुल 341 बूथ, बेरमो विधानसभा में 355 बूथ, चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र में कुल 297 बूथ हैं.

बोकारो में 2,98,225 पुरुष व 2,75,487 महिला मतदाता

बोकारो जिले के कुल चारों विधानसभा क्षेत्रों में 14,87,103 मतदाता थे. इसमें महिला मतदाताओं की संख्या 7,22,046 है, जबकि पुरुष मतदाताओं की संख्या 7,65,024 है. इसी तरह 33 अन्य मतदाता भी मतदान का उपयोग करेंगे. इनमें भी बोकारो में सर्वाधिक 30 मतदाता है. जिले के चारों विधानसभा में सबसे अधिक बोकारो में 5,73,742 वोटर है. इनमें पुरुष 2,98,225, महिला 2,75,487 व अन्य 30 वोटर शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

संबंधित खबर और खबरें

यहां बोकारो न्यूज़ (Bokaro News) , बोकारो हिंदी समाचार (Bokaro News in Hindi), ताज़ा बोकारो समाचार (Latest Bokaro Samachar), बोकारो पॉलिटिक्स न्यूज़ (Bokaro Politics News), बोकारो एजुकेशन न्यूज़ (Bokaro Education News), बोकारो मौसम न्यूज़ (Bokaro Weather News) और बोकारो क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version