Bokaro News : खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

Bokaro News : बिनोद बिहारी महतो फुटबाॅल ग्राउंड करगली में खेलो झारखंड के तहत खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

By JANAK SINGH CHOUDHARY | July 29, 2025 11:15 PM
an image

फुसरो, बिनोद बिहारी महतो फुटबाॅल ग्राउंड करगली में खेलो झारखंड के तहत खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. उद्घाटन बेरमो बीडीओ मुकेश कुमार ने किया. इसमें राम रतन उच्च विद्यालय फुसरो, राम बिलास प्लस टू विद्यालय बेरमो, झब्बू सिंह ईंटर मेमोरियल कॉलेज आदि के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और फुटबॉल, कबड्डी, दौड़, लॉन्ग जम्प, हाई जम्प, रस्सा कस्सी आदि स्पर्धाओं में प्रतिभा दिखायी. विजेताओं को मेडल और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया. मौके पर मिथिलेश कुमार पाण्डेय, मो कमरू जमा, मो रकीब खान, शिव प्रकाश, रंजीत कुमार, पंकज कुमार, चन्दा सिन्हा, रूबी घोषाल, अजित सिंह, शिव रतन आदि थे.

संबंधित खबर और खबरें

यहां बोकारो न्यूज़ (Bokaro News) , बोकारो हिंदी समाचार (Bokaro News in Hindi), ताज़ा बोकारो समाचार (Latest Bokaro Samachar), बोकारो पॉलिटिक्स न्यूज़ (Bokaro Politics News), बोकारो एजुकेशन न्यूज़ (Bokaro Education News), बोकारो मौसम न्यूज़ (Bokaro Weather News) और बोकारो क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version