Bokaro News : भोजन में गिरी छिपकली, फूड प्वाइजनिंग से चार की बिगड़ी तबीयत

Bokaro News : पेटरवार प्रखंड के चरगी गांव की घटना

By MANOJ KUMAR | July 28, 2025 1:18 AM
an image

Bokaro News : पेटरवार प्रखंड के चरगी गांव में रविवार को फूड प्वाइजनिंग से चार लोगों की तबीयत बिगड़ गयी. सभी को 108 एंबुलेंस से पेटरवार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार की देख-रेख में अजमेरी खातून (65 वर्ष), अख्तर अंसारी (40 वर्ष), खुशनुमा परवीन (16 वर्ष) और हिना परवीन (16 वर्ष) का इलाज किया गया. बताया जाता है कि भोजन बनाने के दौरान एक छिपकली खाद्य सामग्री में गिर गयी. इसे किसी ने देखा नहीं और भोजन करने के बाद लोगों को उल्टी होने लगी. जब मामले का पता चला, तो सभी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों ने इलाज के बाद सभी को खतरे से बाहर बताया.

संबंधित खबर और खबरें

यहां बोकारो न्यूज़ (Bokaro News) , बोकारो हिंदी समाचार (Bokaro News in Hindi), ताज़ा बोकारो समाचार (Latest Bokaro Samachar), बोकारो पॉलिटिक्स न्यूज़ (Bokaro Politics News), बोकारो एजुकेशन न्यूज़ (Bokaro Education News), बोकारो मौसम न्यूज़ (Bokaro Weather News) और बोकारो क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version