Bokaro News : ग्रामीण क्षेत्र के साथ शहर में भी मजबूत हुआ झामुमो : मथुरा महतो

Bokaro News : झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष का चास में हुआ स्वागत

By MANOJ KUMAR | May 15, 2025 1:05 AM
an image

Bokaro News : चास के धर्मशाला मोड़ में मंगलवार को झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो का बोकारो महानगर उपाध्यक्ष संजय केजरीवाल के नेतृत्व में स्वागत किया गया. इस दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय उपाध्यक्ष को ग्रामीण व शहर में पार्टी गतिविधि सहित विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया. इसके बाद केंद्रीय उपाध्यक्ष श्री महतो ने पार्टी के पूर्व केंद्रीय कोषाध्यक्ष प्रयाग केजरीवाल से मुलाकात करते हुए पार्टी संगठन से संबंधित चर्चा की. मौके पर श्री महतो ने कहा कि पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं की बदौलत ही संभव है. कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते हैं. उन्होंने कार्यकर्ताओं को झारखंड सरकार के कार्यों को लेकर घर-घर जाने व लोगों को पार्टी से जोड़ने की बात कही. कहा कि झामुमो ग्रामीण क्षेत्र के साथ शहर में भी मजबूत हुई है .चास और गुजरात में भी पार्टी निकाय चुनाव मजबूती के साथ लड़ेगी. मौके पर पिंटू पासवान, मागाराम डे, सुनील सिंह, रोहित केजरीवाल, बम पांडेय सहित अन्य शामिल मौजूद थे.

संबंधित खबर और खबरें

यहां बोकारो न्यूज़ (Bokaro News) , बोकारो हिंदी समाचार (Bokaro News in Hindi), ताज़ा बोकारो समाचार (Latest Bokaro Samachar), बोकारो पॉलिटिक्स न्यूज़ (Bokaro Politics News), बोकारो एजुकेशन न्यूज़ (Bokaro Education News), बोकारो मौसम न्यूज़ (Bokaro Weather News) और बोकारो क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version