Bokaro News : झामुमो उलगुलान ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

Bokaro News : फुसरो में झामुमो उलगुलान की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया.

By JANAK SINGH CHOUDHARY | April 17, 2025 12:18 AM
an image

बेरमो. झारखंड में परिसीमन लागू करने के खिलाफ दिये गये बयान के विरोध में बुधवार को फुसरो के पुराना बीडीओ ऑफिस मोड़ पर झामुमो उलगुलान की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया. केंद्रीय कार्यालय सचिव शंभूनाथ महतो ने कहा कि परिसीमन पूरे देश में लागू है, सिर्फ झारखंड में मुख्यमंत्री लागू नहीं होने देना चाहते हैं. जबकि संवैधानिक प्रक्रिया के तहत सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग झारखंड में इसे लागू करने का आदेश दिया है. यदि मुख्यमंत्री परिसीमन का विरोध करेंगे तो पूरे झारखंड में उनका विरोध किया जायेगा. जनता सड़कों पर उतरेगी. मौके पर बद्री प्रसाद महतो, गोपाल महतो, बबलू रवानी अमन रवि, मुकुंद महतो, नकुल महतो, गिरिधारी महतो, रामकृत महतो, द्वारिका महतो, गणेश महतो, सूरज कुमार महतो, नेपाल महतो, महेंद्र मंडल, अशोक महतो, सोनू महतो, कृष्णा गिरि, सुदामा गिरि, मो फिरोज, संतोष महतो, राजू गिरि, पप्पू घांसी, मीना देवी, सरस्वती देवी, यशोदा देवी, शांति देवी आदि मौजूद थे.

संबंधित खबर और खबरें

यहां बोकारो न्यूज़ (Bokaro News) , बोकारो हिंदी समाचार (Bokaro News in Hindi), ताज़ा बोकारो समाचार (Latest Bokaro Samachar), बोकारो पॉलिटिक्स न्यूज़ (Bokaro Politics News), बोकारो एजुकेशन न्यूज़ (Bokaro Education News), बोकारो मौसम न्यूज़ (Bokaro Weather News) और बोकारो क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version