Bokaro News : फुसरो बैंक मोड़ में धूमधाम से हुई मड़ई पूजा

Bokaro News : दर्जनों बकरे और मुर्गे की दी गयी बलि

By OM PRAKASH RAWANI | June 18, 2025 12:14 AM
feature

Bokaro News : फुसरो बैंक मोड़ स्थित दुर्गा मंदिर परिसर देवी मंडप में मंगलवार को (मड़ई) ग्राम देवता पूजा धूमधाम से की गयी. पुजारी पवन सिंह ने सहयोगी संजय पांडेय व मनी ठाकुर के साथ पारंपरिक तरीके से पूजा अर्चना की. यजमान संजय महतो, लालजी रजक आदि थे. यहां ढोरी बस्ती के सात टोलों भेड़मुक्का, मधुकनारी, बड़कीटांड़, घुठियाटांड़, कदमाडीह, रेहवाघाट, सिंगारबेड़ा, शांति नगर, सोतारडीह के ग्रामीणों ने पूजा में हिस्सा लिया. तीन दर्जन पाठा (बकरे) की बलि दी गयी. ग्रामीणों ने कहा कि गांव ग्राम में सुख समृद्धि व शांति के लिए ग्राम देवता की पूजा की गयी. ग्राम पूजा के पश्चात ग्रामीण की खेती की शुरुआत करते हैं. मौके पर नरेश महतो, प्रेमचंद महतो, देवनारायण महतो, खिरोधर महतो, दिनेश रवि, मदन महतो, विजय महतो, धनु महतो, गोपी महतो, बसंत महतो, मोजीलाल महतो, चंद्रिका मार्तंड, संजय विश्वकर्मा, सीताराम महतो, बबलू महतो, नेपाल महतो, बीरु गिरि, रोहित महतो आदि थे.

संबंधित खबर और खबरें

यहां बोकारो न्यूज़ (Bokaro News) , बोकारो हिंदी समाचार (Bokaro News in Hindi), ताज़ा बोकारो समाचार (Latest Bokaro Samachar), बोकारो पॉलिटिक्स न्यूज़ (Bokaro Politics News), बोकारो एजुकेशन न्यूज़ (Bokaro Education News), बोकारो मौसम न्यूज़ (Bokaro Weather News) और बोकारो क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version