Bokaro News : फुसरो में सावन महोत्सव का आयोजन

Bokaro News : महिलाओं ने सावन के गीतों पर बांधा समां

By OM PRAKASH RAWANI | July 17, 2025 11:09 PM
an image

Bokaro News : फुसरो के शास्त्री नगर स्थित जीएसटी वकील मनोज कुमार सिंह के आवास में गुरुवार को सावन महोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में महिलाओं ने सावन की हरियाली छटा बिखेरती हुए माहौल को सावनमय कर दिया. इस दौरान महिलाओं ने अनेक मनोरंजक गेम्स, सावन गीत प्रस्तुत किया. महिलाओं और बच्चों ने भाग लेकर खूब मनोरंजन किया. महिलाओं ने सावन के पावन अवसर पर एक दूसरे को बधाई दी और कार्यक्रम के विजेता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. इसी बीच पायलट बने मनोज सिंह के पुत्र ऋषिराज सिंह को उपस्थित महिलाओं ने बुके देकर शुभकामनाएं दी. उपस्थित लोगों के आग्रह पर ऋषि उर्फ मोलू ने कई बेहतरीन गीत गाकर सभी का मनोरंजन करवाया. मुख्य अतिथि न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल फुसरो के निदेशक सुषमा सिंह ने कहा कि सावन माह का एक विशेष महत्व है. सावन माह हरियाली और जीवन में खुशियों का संदेश देता है. कार्यक्रम का संचालन नेहा सोनी ने की. मौके पर अवतारी देवी, रीता किशन, खुशबू सिंह, सपना सिंह, माही राज, दीपी देवी, रीना बरनवाल, पुनम वर्णवाल, पिंकी देवी, मंजूषा देवी, नीतू देवी, सीमा देवी, नैंसी, अनोखी, अंघा, वैदिका, रिद्धि, वर्षा आदि थीं.

संबंधित खबर और खबरें

यहां बोकारो न्यूज़ (Bokaro News) , बोकारो हिंदी समाचार (Bokaro News in Hindi), ताज़ा बोकारो समाचार (Latest Bokaro Samachar), बोकारो पॉलिटिक्स न्यूज़ (Bokaro Politics News), बोकारो एजुकेशन न्यूज़ (Bokaro Education News), बोकारो मौसम न्यूज़ (Bokaro Weather News) और बोकारो क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version