Jamshedpur East Vidhan Sabha Result 2024: बीजेपी की पूर्णिमा साहू आगे, कांग्रेस के अजय कुमार रहे पीछे

Jamshepur East Chunav results 2024: झारखंड की जमशेदपुर पूर्व विधानसभा सीट पर इस बार दो नए उम्मीदवारों में किसने मारी बाजी? कांग्रेस के डॉ अजय कुमार या भाजपा की पूर्णिमा साहू. जानने के लिए पढ़ें.

By Mithilesh Jha | November 23, 2024 12:48 PM
an image

Jamshedpur East Assembly Election Results 2024: झारखंड की जमशेदपुर पूर्व विधानसभा सीट पर इस बार कौन जीत रहा है. कांग्रेस के डॉ अजय कुमार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के किला को फतह कर लिया या कांग्रेस के दिग्गज उम्मीदवार को राजनीति की नौसिखिया पूर्णिमा साहू ने राजनीति के दंगल में चित कर दिया. यह जानकारी आपको शनिवार को मिलेगी, जब झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की मतगणना होगी. मतगणना से जुड़ी हर अपडेट आपको हम बताएंगे.

2014 में झारखंड के मुख्यमंत्री बने थे रघुवर दास

इससे पहले बता दें कि झारखंड बनने के बाद वर्ष 2019 तक रघुवर दास ने 48-जमशेदपुर पूर्व विधानसभा सीट का नेतृत्व किया था. वर्ष 2014 में वह झारखंड के मुख्यमंत्री बने. वर्ष 2019 में जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की जनता ने निर्दलीय प्रत्याशी सरयू राय को अपना विधायक चुना था.

कांग्रेस के अजय कुमार और भाजपा की पूर्णिमा साहू में था मुकाबला

इस बार कांग्रेस पार्टी के टिकट पर पूर्वी सिंहभूम जिले के पूर्व एसपी डॉ अजय कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया था. उनके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जमशेदपुर पूर्व के कद्दावर नेता और ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास की पुत्रवधू पूर्णिमा साहू को टिकट दिया था. जयराम महतो की पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने भी अपना उम्मीदवार खड़ा किया था. उसने तरुण कुमार डे को मैदान में उतारा था. भाजपा के कई बागी भी यहां चुनाव लड़ रहे थे.

जमशेदपुर पूर्व विधानसभा सीट पर 57.86 फीसदी हुआ था मतदान

जमशेदपुर पूर्व विधानसभा सीट पर कुल 3,36,423 वोटर थे. इसमें 1,69,512 पुरुष, 1,66,794 महिला और 117 थर्ड जेंडर वोटर मतदान करने के लिए पंजीकृत थे. वर्ष 2024 के चुनाव में 57.86 फीसदी लोगों ने ही अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. कुल 3,36,423 में से 1,94,656 मतदाता ही वोटिंग के दिन घर से बाहर निकले और अपने विधायक के चयन में भागीदारी निभाई. यहां वोटिंग के मामले में महिलाएं पीछे रहीं. 1,00,144 पुरुषों, 94,474 महिलाओं और 38 थर्ड जेंडर वोटर ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.

2 महिला समेत 24 उम्मीदवार लड़ रहे थे चुनाव

जमशेदपुर पूर्व विधानसभा सीट पर 2 महिला समेत 24 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे. जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा सीट की तरह यहां भी 15 निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में ताल ठोंक रहे थे. निर्दलीय उम्मीदवारों में 1 महिला थी. यहां से कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक), भारत आदिवासी पार्टी, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, झारखंड पीपुल्स पार्टी और राइट टू रिकॉल पार्टी के उम्मीदवार भी चुनाव लड़ रहे थे.

जमशेदपुर पूर्व से चुनाव लड़ने वाले 24 उम्मीदवार और उनकी पार्टी

क्रम सं.उम्मीदवार का नामपार्टी का नाम
1.अजय कुमारकांग्रेस
2.आनंद कुमार पत्रलेखबहुजन समाज पार्टी
3.पूर्णिमा साहूभारतीय जनता पार्टी
4.इंदल कुमार सिंहपीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)
5.कृष्ण हांसदाभारत आदिवासी पार्टी
6.तरुण कुमार डेझारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा
7.पवन कुमार पांडेयराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
8.माधवेंद्र मेहताझारखंड पीपुल्स पार्टी
9.सुरजीत सिंहराइट टू रिकॉल पार्टी
10.अभिषेक कुमारनिर्दलीय
11.कंचन सिंहनिर्दलीय
12.कृष्ण लोहारनिर्दलीय
13.गोपाल लोहारनिर्दलीय
14.दिनकर कच्छपनिर्दलीय
15.धर्मेंद्र कुमार सिंहनिर्दलीय
16.बबलू खुंटियानिर्दलीय
17.रविंदर सिंहनिर्दलीय
18.राज कुमार सिंहनिर्दलीय
19.रोशन सुंडीनिर्दलीय
20.शिव शंकर सिंहनिर्दलीय
21.शुभम सिन्हानिर्दलीय
22.सागर कुमार तिवारीनिर्दलीय
23.सुग्रीम मुखीनिर्दलीय
24.सौरभ विष्णुनिर्दलीय
संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

यहां पूर्वी सिंहभूम न्यूज़ (East Singhbhum News) , पूर्वी सिंहभूम हिंदी समाचार (East Singhbhum News in Hindi), ताज़ा पूर्वी सिंहभूम समाचार (Latest East Singhbhum Samachar), पूर्वी सिंहभूम पॉलिटिक्स न्यूज़ (East Singhbhum Politics News), पूर्वी सिंहभूम एजुकेशन न्यूज़ (East Singhbhum Education News), पूर्वी सिंहभूम मौसम न्यूज़ (East Singhbhum Weather News) और पूर्वी सिंहभूम क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version