मजिस्ट्रेट व पुलिस की निगरानी में बेलटिकरी पोखर से निकाली गयी मछलियां

बारकोप मत्स्यजीवी सहयोग को दी गयी है पोखर की बंदोबस्ती

By SANJEET KUMAR | May 12, 2025 11:15 PM
an image

गोड्डा एसडीओ बैजनाथ उरांव के कार्यालय आदेश के आलोक में सोमवार को प्रखंड के पड़ूवा पंचायत अंतर्गत बेलटीकरी पोखर से बारकोप मत्स्यजीवी सहयोग समिति को मजिस्ट्रेट अजय कुमार जायसवाल एवं पुलिस पदाधिकारी, अवर निरीक्षक सुनील कुमार सिंह की निगरानी में पोखर से मछली निकालने का आदेश दिया गया. एसडीओ के आदेश के आलोक में मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी दलबल के साथ बेलटीकरी पोखर पहुंचे, जहां बारकोप मत्स्यजीवी सहयोग समिति के मछुआरों को पोखर से मछली निकलने को कहा. इस संबंध में मजिस्ट्रेट अजय कुमार जायसवाल से पूछे जाने पर बताया कि एसडीओ गोड्डा के आदेश पर बारकोप मत्स्यजीवी सहयोग को वर्ष 2023-24 एवं वर्ष 2024-25 तक पोखर का बंदोबस्ती किया गया है. बताया कि शांतिपूर्ण माहौल में मछुआरा जाल के माध्यम से पोखर से मछली निकाल रहे हैं.

संबंधित खबर और खबरें

यहां गोड्डा न्यूज़ (Godda News) , गोड्डा हिंदी समाचार (Godda News in Hindi), ताज़ा गोड्डा समाचार (Latest Godda Samachar), गोड्डा पॉलिटिक्स न्यूज़ (Godda Politics News), गोड्डा एजुकेशन न्यूज़ (Godda Education News), गोड्डा मौसम न्यूज़ (Godda Weather News) और गोड्डा क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version