Mahagama Vidhan Sabha Result 2024 : BJP के अशोक कुमार सिंह से पिछड़ी दीपिका पांडेय सिंह
Mahagama Chunav Result 2024 : महगामा विधानसभा झारखंड के गोड्डा संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है. यह झारखंड राज्य के गोड्डा जिले में है. यह एक सामान्य श्रेणी की विधानसभा सीट है. महगामा विधानसभा सीट पर वर्ष 2019 में BJP और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला हुआ था.
By Rajneesh Anand | November 23, 2024 10:30 AM
Mahagama Assembly Election Result 2024 : महगामा विधानसभा क्षेत्र में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला है. यहां से विधायक कांग्रेस की दीपिका पांडेय सिंह हैं. 2024 के चुनाव में उन्हें टक्कर दे रहे हैं अशोक कुमार सिंह. 2019 के चुनाव में भी इन दोनों प्रत्याशियों के बीच टक्कर हुई थी. यहां के मुकाबले को और भी रोचक बना रहे हैं जेएलकेएम के जवाहर लाल यादव.
महगामा विधानसभा झारखंड के गोड्डा संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है. यह झारखंड राज्य के गोड्डा जिले में है. यह एक सामान्य श्रेणी की विधानसभा सीट है. महगामा विधानसभा सीट पर वर्ष 2019 में कुल 18 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था. इसमें 4 महिला उम्मीदवार थीं. इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला हुआ. कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं दीपिका पांडेय सिंह ने भाजपा के अशोक कुमार को पराजित किया. दीपिका पांडेय सिंह को 89224 (45.49 प्रतिशत) और अशोक कुमार को 76725 (39.12 प्रतिशत) वोट मिले. कांग्रेस की दीपिका पांडेय सिंह महगामा की विधायक चुनी गईं. इस चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 297621 थी, जिसमें 196119 यानी 65.90 प्रतिशत ने मतदान किया था.
यहां गोड्डा न्यूज़ (Godda News) , गोड्डा हिंदी समाचार (Godda News in Hindi), ताज़ा गोड्डा समाचार (Latest Godda Samachar), गोड्डा पॉलिटिक्स न्यूज़ (Godda Politics News), गोड्डा एजुकेशन न्यूज़ (Godda Education News), गोड्डा मौसम न्यूज़ (Godda Weather News) और गोड्डा क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .