बड़कागांव. बड़कागांव के प्रसिद्ध बुढ़वा महादेव पहाड़ में अंतिम सोमवारी पर जन सैलाब उमड़ पड़ा. 31 कांवरिया संघ ने रजरप्पा मंदिर स्थित भैरवी नदी से जल उठाकर 105 किमी पैदल चल कर बुढ़वा महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया. इसके लिए झांकी व डीजे साउंड के प्रदर्शन के मूल्यांकन के लिए दो अलग-अलग समितियां बनाकर पुरस्कृत किया गया. बुढ़वा महादेव शांति सह विकास समिति कर्णपुरा क्षेत्र बड़कागांव द्वारा मां अंबे दुर्गापूजा समिति बाजारटांड़ गुरु चट्टी बड़कागांव की ओर से 16 कांवरिया संघ एवं ग्राम युवा संगठन कांडतरी की ओर से पारितोषिक वितरण किया गया. गुरुचट्टी की ओर से प्रथम पुरस्कार 11000 नकद व शील्ड, द्वितीय पुरस्कार 5100 नकद व शील्ड एवं तृतीय पुरस्कार 2100 नकद एवं शील्ड दिया गया. बाकी संघ को सांत्वना पुरस्कार दिया गया. संघ के अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया.
संबंधित खबर
और खबरें