केरेडारी. झारखंड सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो मंगलवार को केरेडारी प्रखंड के बेंगवरी गांव पहुंचे. स्व भूपल साव को श्रद्धांजलि अर्पित की. भूपल साव के परिजनों से मिल कर ढाढ़स बंधाया. कहा कि भूपल साव की हत्या में शामिल लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाये. मौके पर बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी, मांडू विधायक तिवारी महतो उर्फ निर्मल महतो, रांची जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत, हटिया विधानसभा क्षेत्र प्रभारी भरत काशी, संजय मेहता, प्रवीण प्रभाकर, केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत, विजय साहू, हजारीबाग जिलाध्यक्ष परमेश्वर महतो, जिला प्रवक्ता रविशंकर जायसवाल, हजारीबाग जिला प्रभारी सह केंद्रीय सचिव काैलेश्वर गंझू, लीलाधन साव, सांसद प्रतिनिधि कर्मचारी साव, प्रखंड अध्यक्ष पार्टी पंकज शाहा, प्रखंड सचिव मोहन कुमार, भोला महतो, कंचन यादव, मनोहर साव, विश्वनाथ महतो, प्रेमचंद महतो, देवनारायण राणा, प्रदीप राम, अनिल राम, उमेश राम, उमेश प्रजापति, दीपक साव, उपेंद्र यादव, मुकुल महतो, विनोद सिंह, विनोद महतो, देवनारायण महतो समेत कई लोग उपस्थित थे.
संबंधित खबर
और खबरें