लाइव अपडेट
गोड्डा का पारा 7 डिग्री और पाकुड़ का 5 डिग्री गिरा
गोड्डा के अधिकतम तापमान में शनिवार को 6.9 डिग्री यानी करीब 7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी है, जबकि पाकुड़ जिले के उच्चतम तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी है. गोड्डा का अधिकतम पारा आज 37.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पाकुड़ का उच्चतम तापमान 4.9 डिग्री घटकर 33.6 डिग्री सेल्सियस रह गया.
रांची के उच्चतम और न्यूनतम तापमान में हुई वृद्धि, जानें जमशेदपुर और डालटेनगंज का हाल
रांची के उच्चतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गयी है. रांची के न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री सेंटीग्रेड और अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गयी है. इसके साथ ही रांची का उच्चतम तापमान बढ़कर 39.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस हो गया. जमशेदपुर और डालटेनगंज का उच्चतम तापमान क्रमश: 42.9 डिग्री और 44.1 डिग्री हो गया है. दोनों जिलों का न्यूनतम तापमान क्रमश: 27.6 डिग्री और 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा.
पूर्वी सिंहभूम में थोड़ी देर में होगी बारिश, वज्रपात का भी जारी हुआ अलर्ट
पूर्वी सिंहभूम जिले के कुछ हिस्से में बारिश होने वाली है. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है. रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि पूर्वी सिंहभूम के कुछ इलाकों में अगले एक से तीन घंटे में हल्की वर्षा हो सकती है. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है. इसलिए लोग सावधान रहें.
अगले 4 दिनों तक इन जिलों में के लिए ऑरेंज अलर्ट
मौसम केंद्र ने अगले चार दिनों के लिए अलग-अलग इलाकों को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 10 जून को गिरिडीह, देवघर और गोड्डा में गर्मी को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है. शेष जिलों के लिए येलो अलर्ट है. वहीं 11-12 को संताल परगना के सभी जिलों के साथ गिरिडीह के लिए मौसम केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. शेष जिलों के लिए येलो अलर्ट है. 13 को केवल गिरिडीह के लिए येलो अलर्ट है.
पश्चिमी सिंहभूम में कुछ देर में होगी बारिश, वज्रपात की भी आशंका
पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में बारिश के प्रबल संभावना है. इस दौरान हल्के से मध्यम दर्जे की गर्जन और वज्रपात की भी आशंका है. मौसम को देखते हुए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.
