लाइव अपडेट
डालटेनगंज में 16 मिलीमीटर वर्षा, जानें जमशेदपुर और रांची में कितना बरसा बदरा
डालटेनगंज में शनिवार को 16 मिलीमीटर वर्षा हुई है. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है. मौसम केंद्र रांची ने बताया है कि डालटेनगंज का आज का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामानाय से 0.3 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. पिछले 24 घंटे के दौरान उच्चतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी है. न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के बाद यह 26.6 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया, जो सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है.
जमशेदपुर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में आयी कमी
लौहनगरी जमशेदपुर के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. उच्चतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट आयी है, जबकि न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी है. यहां का उच्चतम तापमान आज 33.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक है. वहीं, न्यूनतम तापमान 1 डिग्री घटकर 25.8 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. जमशेदपुर में आज 0.6 मिलीमीटर वर्षा हुई.
रांची का पारा गिरा
रांची के अधिकतम तापमान में आज 0.7 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट दर्ज की गयी, जबकि न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री सेंल्सियस की वृद्धि दर्ज की गयी. आज यहां का उच्चतम तापमान 30 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा. रांची में आज 0.3 मिलीमीटर वर्षा हुई.
झारखंड के इन जिलों में आज हुई वर्षा
झारखंड की राजधानी रांची समेत 8 जिलों में वर्षा हुई. गोड्डा में सबसे ज्यादा 19.5 मिलीमीटर वर्षा हुई. जमशेदपुर में 16 मिलीमीटर, गुमला में 11.5 मिलीमीटर, सिमडेगा में 8.5 मिलीमीटर, गिरिडीह में 5 मिलीमीटर, साहिबगंज में 1.5 मिलीमीटर, देवघर में 1 मिलीमीटर जमशेदपुर में 0.6 मिलीमीटर और रांची में 0.3 मिलीमीटर वर्षा हुई.
11-12 को पूरे राज्य में भारी बारिश का अलर्ट, कैसा रहेगा अगले 7 दिनों तक का हाल
मौसम केंद्र रांची ने चार्ट जारी कर बताया है कि आने वाले 7 दिनों में झारखंड में मौसम का कैसा हाल रहेगा. मौसम पूर्वानुमान के दौरान राज्य में 13-14 जुलाई तक बारिश होगी. 11 और 12 जुलाई को राज्यभर में भारी बारिश की चेतावनी है. नीचे दिए गए चार्ट में देख सकते हैं कि विभाग ने क्या-क्या पूर्वानुमान किया है.
