लाइव अपडेट
झारखंड के 14 जिलों में हुई वर्षा, पश्चिमी सिंहभूम में सबसे ज्यादा 80 मिलीमीटर बारिश
झारखंड के 14 जिलों में वर्षा हुई. पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा वर्षा पश्चिमी सिंहभूम जिले में हुई. यहां 80 मिलीमीटर वर्षा हुई. इसके बाद गुमला में 75.5 मिलीमीटर और सिमडेगा में 60.5 मिलीमीटर वर्षा हुई. बोकारो में 4.5 मिलीमीटर, गढ़वा में 5.5 मलीमीटर, गिरिडीह में 2 मिलीमीटर, गोड्डा में 6.5 मिलीमीटर, खूंटी में 19.5 मिलीमीटर, लातेहार में 12.5 मिलीमीटर, पाकुड़ में 12 मिलीमीटर, रामगढ़ में 2.5 मिलीमीटर और साहिबगंज में 3.5 मिलीमीटर वर्षा हुई.
इन 4 जिलों में आज नहीं हुई वर्षा
झारखंड के 4 जिलों में आज शाम साढ़े पांच बजे तक वर्षा नहीं हुई. मौसम विभाग ने जो जानकारी दी है, उसमें कहा गया है कि पिछले 24 घंटों के दौरान चतरा, देवघर, हजारीबाग और लोहरदगा में आज बारिश नहीं हुई.
झारखंड के इन 5 जिलों का बढ़ गया तापमान
झारखंड के पांच जिलों में आज तापमान में वृद्धि दर्ज की गयी. पिछले 24 घंटे के दौरान चतरा, गोड्डा, हजारीबाग, लातेहार और साहिबगंज जिलों का तापमान बढ़ गया. इन जिलों का तापमान क्रमश: 1.4 डिग्री, 0.3 डिग्री, 0.9 डिग्री, 0.1 डिग्री और 2.1 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़ा.
रांची में शुरू हुई बारिश, बिजली गुल
राजधानी रांची में शाम को साढ़े सात बजे बारिश शुरू हो गयी. सुबह से तेज धूप के बाद दोपहर में कुछ जगहों पर हल्की-फुल्की बारिश हुई. लेकिन, शाम को साढ़े सात बजे तेज बारिश शुरू हो गयी. बादल भी गरजने लगे. इसके साथ ही रांची के कई इलाकों की बिजली गुल हो गयी.
डालटेनगंज का न्यूनतम तापमान बढ़ा
डालटेनगंज का न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़ गया है. इस तरह आज यहां का न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है. यहां के अधिकतम तापमान में आज कोई परिवर्तन नहीं हुआ. उच्चतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक है. बता दें कि डालटेनगंज में आज 25.8 मिलीमीटर वर्षा हुई. रांची स्थित मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी है.
हजारीबाग, बोकारो, देवघर में भी बारिश का अलर्ट
बोकारो, देवघर और हजारीबाग जिले में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि इन जिलों के कुछ भागों में अगले से एक से तीन घंटे में वज्रपात के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है. मौसम खराब होने पर लोग सावधान और सतर्क रहें. किसानों से कहा गया है कि वे खेतों में न जायें.
रांची और जमशेदपुर का तापमान गिरा
रांची और जमशेदपुर के उच्चतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. दोनों शहरों के न्यूनतम तापमान में भी कमी आयी है. रांची के तापमान में 0.8 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट आयी है, जबकि जमशेदपुर का उच्चतम तापमान 1.3 डिग्री सेंटीग्रेड गिर गया है. गिरावट के बाद रांची का अधिकतम तापमान आज 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि जमशेदपुर का उच्चतम तापमान 34.4 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. न्यूनतम तापमान में भी क्रमश: 1.2 और 2.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी. जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री रहा, जबकि रांची का 23.8 डिग्री सेल्सियस.
रांची, गढ़वा समेत झारखंड के इन 6 जिलों में होगी वर्षा, वज्रपात का भी अलर्ट
झारखंड की राजधानी रांची समेत कम से कम 6 जिलों में वर्षा और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने पूर्वी सिंहभूम, लातेहार, गढ़वा,लोहरदगा, रांची एवं सरायकेला-खरसावां के लिए आज शाम येलो अलर्ट जारी किया. कहा कि इन सभी जिलों के कुछ भागों में दो घंटे में वर्षा हो सकती है. इस दौरान वज्रपात भी हो सकता है. इसलिए मौसम को देखते हुए लोग सावधान और सतर्क रहें.
चतरा जिले में वज्रपात के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना
चतरा जिले में वज्रपात के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना मौसम विभाग की ओर से जतायी गयी है. रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में वर्षा होने की प्रबल संभावना है. वज्रपात भी होने की चेतावनी दी गयी है.
गुमला, खूंटी समेत इन जिलों में बारिश की प्रबल संभावना
गुमला, खूंटी, पलामू, रामगढ़ और पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में गरज के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है.

रांची समेत इन जिलों में होगी बारिश, विभाग ने जतायी प्रबल संभावना
रांची, गढ़वा, लातेहार, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां जिले के कुछ भागों में गरज के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है.
