23.2 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

Chandrayaan 3 Live Stream: हॉटस्टार-डिस्कवरी पर देखें चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग

बस कुछ ही देर में चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर सक्सेसफुल लैडिंग करेगा. अगर आप भी इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो बिना देर किये अभी नेशनल ज्योग्राफिक चैनल और डिज्नी+ हॉटस्टार पर लाइव-स्ट्रीम देख सकते हैं.

Undefined
Chandrayaan 3 live stream: हॉटस्टार-डिस्कवरी पर देखें चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग 10

चंद्रयान-3 आज शाम 6.04 बजे चंद्रमा की सतह पर उतरेगा. ऐतिहासिक लैंडिंग से पहले, नेशनल ज्योग्राफिक ने अब घोषणा की है कि चंद्रमा पर चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग बुधवार शाम 4 बजे से नेशनल ज्योग्राफिक चैनल और डिज्नी+ हॉटस्टार पर लाइव-स्ट्रीम के लिए उपलब्ध होगी.

Undefined
Chandrayaan 3 live stream: हॉटस्टार-डिस्कवरी पर देखें चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग 11

स्ट्रीमिंग साइट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया, “यह इतिहास का हिस्सा बनने के लिए आपका निमंत्रण है. भारत के ऐतिहासिक टचडाउन, चंद्रयान 3 को #countdowntohistory पर 23 अगस्त को शाम 4 बजे नेशनल ज्योग्राफिक और डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर लाइव देखें.

Undefined
Chandrayaan 3 live stream: हॉटस्टार-डिस्कवरी पर देखें चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग 12

ऐसे में आप भी अगल सॉफ्ट लैडिंग देखने के लिए बेताब हैं. तो लाइव शुरू हो चुका है. आप अपने मोबाइल से तुरंत देखें. लाइव की मेजबानी गौरव कपूर और प्रमुख अंतरिक्ष विशेषज्ञ करेंगे.

Undefined
Chandrayaan 3 live stream: हॉटस्टार-डिस्कवरी पर देखें चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग 13

भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला पहला देश बन जाएगा, जिसकी वजह पानी मिलने की संभावना जताई जा रही है. चंद्रयान-3 ने 5 अगस्त को चंद्र कक्षा में प्रवेश किया था.

Undefined
Chandrayaan 3 live stream: हॉटस्टार-डिस्कवरी पर देखें चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग 14

इसके बाद, 6,9,14 और 16 अगस्त को, 17 अगस्त को दोनों मॉड्यूल – रोवर और लैंडर – को अलग करने से पहले कक्षा में कमी लाने के युद्धाभ्यास किए गए थे.

Undefined
Chandrayaan 3 live stream: हॉटस्टार-डिस्कवरी पर देखें चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग 15

ऐतिहासिक लैंडिंग से पहले प्रतिक्रिया देने के लिए कई बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया का सहारा लिया है. अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति 15 में कहा, “शाम को जब चांद निकलेगा ना, तो उस चांद की मिट्टी पर हमारे देश के कदमों की छाप होगी.”

Undefined
Chandrayaan 3 live stream: हॉटस्टार-डिस्कवरी पर देखें चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग 16

रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट बनाने वाले आर माधवन ने ट्वीट किया, “चंद्रयान-3 पूरी तरह सफल होगा– मेरे शब्दों पर गौर करें. इस शानदार सफलता पर @isro को अग्रिम बधाई.. मैं बहुत खुश और गौरवान्वित हूं… @NambiNOfficial को भी बधाई.. विकास इंजन ने लॉन्च के दौरान एक बार फिर अच्छा प्रदर्शन किया.”

Undefined
Chandrayaan 3 live stream: हॉटस्टार-डिस्कवरी पर देखें चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग 17

हाल ही में, नेशनल ज्योग्राफिक ने चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग की कामना करने और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के प्रयासों की सराहना करने के लिए एक विशेष गान भी जारी किया था.

Ashish Lata
Ashish Lata
आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel