लाइव अपडेट
झारखंड में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
मौसम पूर्वानुमान में बताया गया हैं कि झारखंड की राजधानी रांची समेत आसपास के इलाके में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. झारखंड में अगले 3 दिनों तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है.
हिमाचल प्रदेश में एक सप्ताह तक मौसम साफ
हिमाचल प्रदेश में एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने की संभावना है. मौसम विज्ञान केद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में आठ अक्तूबर तक मौसम साफ रहेगा.
झारखंड में बारिश शुरू
झारखंड की राजधानी रांची सहित कई जिलों में बारिश शुरू हो गई है.
वज्रपात के साथ वर्षा भी हो सकती है
रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि दो-तीन घंटे के भीतर चतरा, लातेहार, रामगढ़ तथा हजारीबाग जिला में मेघ गरजेंगे. वज्रपात के साथ वर्षा भी हो सकती है.
बारिश की कोई संभावना नहीं
मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ में आने वाले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा. सात अक्तूबर तक न तो बादल दिखेंगे न ही बारिश की कोई संभावना है.
रांची में बारिश
झारखंड के रांची, गढवा, पलामू, चतरा में अगले कुछ घंटों में बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है.

अगले 3-4 दिनों में ओडिशा, झारखंड पश्चिम बंगाल में बारिश की संभावना
बंगाल की खाड़ी के उत्तरपश्चिम और उससे सटे इलाके में कम दबाव के कारण ओडिशा, उत्तरी आंध्रप्रदेश के तटीय इलाके में बारिश की संभावना है. अगले 3-4 दिनों में ओडिशा, झारखंड पश्चिम बंगाल में बारिश की संभावना बनी हुई है. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है.
झारखंड के इन इलाकों में कुछ देर में होगी बारिश
झारखंड के देवघर, गोड्डा, दुमका, पाकुड में अगले कुछ घंटों में बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है.
