26.9 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

IND vs BAN Playing 11: भारत बनाम बांग्लादेश मैच से पहले जानें, दोनों टीमों के हेड टू हेड और प्लेइंग 11

विश्व कप 2023 के 17 वें मुकाबले में भारत और बांग्लादेश, पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आमने-सामने होंगे. विश्व कप में ये दो टीमें चार बार एक दूसरे से भीड़ चुकी है. भारत ने तीन मुकाबलों में जीत दर्ज की है.

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम गुरुवार को भारत के पुणे में महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के मैच नंबर 17 में बांग्लादेश से भिड़ेगी. मैच भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजे से खेल जाएगा. जीत की हैट्रिक के बाद भारत अब जीत का चौका लगाने के लिए तैयार है. भारतीय टीम पाकिस्तान को हराने के बाद इस मैदान पर आत्मविश्वास के साथ उतरेगी, टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर छह विकेट की जीत दर्ज की और पिछले हफ्ते अपने चिर प्रतिद्वंद्वी टीम पाकिस्तान को सात विकेट मात दी. विश्व कप में भारतीय टीम  की पाकिस्तान पर ये आठवीं जीत साबित हुई. भारतीय टीम अब बांग्लादेश पर जीत हासिल करने के लिए उतरेगी. भारत और बांग्लादेश का मैच हमेशा से ही काफी रोमांचक रहा है. सभी प्रशंसक भारत बनाम बांग्लादेश मैच देखने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं. दोनों टीमों ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों में दर्जनों मैच खेले हैं और भारत का पलड़ा हमेशा से भारी रहा है.

IND VS BAN: हेड टू हेड

भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक 40 वनडे क्रिकेट मुकाबले खेले गए हैं. 31 मैच में टीम इंडिया को जीत मिली है और  आठ मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. एक मैच का नतीजा नहीं निकल पाया. वनडे वर्ल्ड कप में दोनों टीमों का आमना-सामना 4 बार हुआ है. जिसमें 3 में भारत और 1 में बांग्लादेश को जीत मिली है.

  • तारीख                 विजेता                  मार्जिन       कार्यक्रम का स्थान

  • 2 जुलाई 2019          भारत                   28 रन                               एजबेस्टन

  • 19 मार्च 2015          भारत                   109 रन                               मेलबोर्न

  • 19 फरवरी 2011      भारत                    87 रन                               ढाका

  • 17 मार्च 2007         बांग्लादेश               5 विकेट                       पोर्ट ऑफ स्पेन

Also Read: World Cup: जानें, कब और कहां मुफ्त में देख सकते हैं, भारत बनाम बांग्लादेश मैच लाइव
भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग 11 

  • रोहित शर्मा (कप्तान)

  • शुभमन गिल

  • विराट कोहली

  • श्रेयस अय्यर

  • केएल राहुल (विकेटकीपर)

  • हार्दिक पंड्या

  • रवींद्र जडेजा

  • शार्दुल ठाकुर

  • कुलदीप यादव

  • जसप्रीत बुमराह

  • मोहम्मद सिराज

Also Read: World Cup: भारत बनाम बांग्लादेश मैच से पहले जानें, महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम के पिच और मौसम का हाल
बांग्लादेश टीम की संभावित प्लेइंग 11 

  • तंजिद हसन, लिटन दास

  • नजमुल हुसैन शान्तो

  • शाकिब अल हसन (कप्तान)

  • मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर)

  • मेहदी हसन मिराज

  • तौहीद हृदोय

  • महमुदुल्लाह

  • तस्किन अहमद

  • मुस्ताफिजुर रहमान

  • शोरिफुल इस्लाम

Also Read: World Cup: विश्व कप के टॉप 10 उलटफेर वाले मैच, जिसने सभी को चौंकाया

Vaibhaw Vikram
Vaibhaw Vikram
वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel