27.9 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

ICC Women’s T20 World Cup 2023 Schedule: इस दिन होगी भारत-पाकिस्तान भिड़ंत, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव

ICC Women's T20 World Cup 2023 Schedule: आईसीसी टी20 विमेंस वर्ल्ड कप 2023 दक्षिण अफ्रीका में 10 से 26 फरवरी के बीच खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में 10 टीमों के बीच कुल 23 मैच खेले जाएंगे. वहीं टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 26 फरवरी को न्यूलैंड्स, केप टाउन में खेला जाएगा.

ICC Women’s T20 World Cup 2023 Schedule: आईसीसी टी20 विमेंस वर्ल्ड कप 2023 इस बार दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी में खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट की शुरुआत 10 फरवरी (शुक्रवार) को दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच मुकाबले से हाेगा. वहीं भारत और पाकिस्तान की टीमें 12 फरवरी (रविवार) को आमने-सामने होंगी. टीम इंडिया की कमान स्मृति मंधाना के हाथ में होगी. बता दें कि इस बार वर्ल्ड कप में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं. सभी टीमों में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी मौजूद हैं. ऐसे में यह टूर्नामेंट दिलचस्प होने वाला है. तो आइए जानते हैं आईसीसी टी20 विमेंस वर्ल्ड कप 2023 का पूरा शेड्यूल.

भारत-पाकिस्तान के एक ही ग्रुप में 

आईसीसी टी20 विमेंस वर्ल्ड कप 2023 दक्षिण अफ्रीका में 10 से 26 फरवरी के बीच खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में 10 टीमों के बीच कुल 23 मैच खेले जाएंगे. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 26 फरवरी को न्यूलैंड्स, केप टाउन में खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की टीमें एक ही ग्रुप में हैं. ग्रुप बी में भारत-पाकिस्तान के अलावा इंग्लैंड, आयरलैंड और वेस्टइंडीज की टीमें हैं. वहीं ग्रुप ए में मेजबान साउथ अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और श्रीलंका को रखा गया है. भारत और पाकिस्तान की टीमें 12 फरवरी को मुकाबला खेलेंगी. ये मैच न्यूलैंड्स, केप टाउन में शाम 6.30 बजे से खेला जाएगा.

ICC Women’s T20 World Cup 2023 का पूरा शेड्यूल

10 फरवरी: दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम श्रीलंका महिला, पहला मैच, ग्रुप ए न्यूलैंड्स, केप टाउन, रात 10:30 बजे

11 फरवरी: वेस्टइंडीज महिला बनाम इंग्लैंड महिला, दूसरा मैच, ग्रुप बी

बोलैंड पार्क, पार्ल, शाम 06:30 बजे

11 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम न्यूजीलैंड महिला, तीसरा मैच, ग्रुप ए

बोलैंड पार्क, पार्ल, रात 10:30 बजे

12 फरवरी: भारत महिला बनाम पाकिस्तान महिला, चौथा मैच, ग्रुप बी

न्यूलैंड्स, केप टाउन, शाम 06:30 बजे

12 फरवरी: बांग्लादेश महिला बनाम श्रीलंका महिला, पांचवां मैच, ग्रुप ए

न्यूलैंड्स, केप टाउन, रात 10:30 बजे

13 फरवरी: आयरलैंड महिला बनाम इंग्लैंड महिला, छठा मैच, ग्रुप बी

बोलैंड पार्क, पार्ल, शाम 06:30 बजे

13 फरवरी: दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम न्यूजीलैंड महिला, 7वां मैच, ग्रुप ए

बोलैंड पार्क, पार्ल, रात 10:30 बजे

14 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम बांग्लादेश महिला, 8वां मैच, ग्रुप ए

सेंट जॉर्ज पार्क, गेकेबेरा, रात 10:30 बजे

15 फरवरी: भारत महिला बनाम वेस्ट इंडीज महिला, 9वां मैच, ग्रुप बी

न्यूलैंड्स, केप टाउन, शाम 06:30 बजे

15 फरवरी: पाकिस्तान महिला बनाम आयरलैंड महिला, 10वां मैच, ग्रुप बी

न्यूलैंड्स, केप टाउन, रात 10:30 बजे

16 फरवरी: श्रीलंका महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला, 11वां मैच, ग्रुप ए

सेंट जॉर्ज पार्क, गेकेबेरा, शाम 06:30 बजे

17 फरवरी: न्यूजीलैंड महिला बनाम बांग्लादेश महिला, 12वां मैच, ग्रुप ए

न्यूलैंड्स, केप टाउन, शाम 06:30 बजे

17 फरवरी: वेस्टइंडीज महिला बनाम आयरलैंड महिला, 13वां मैच, ग्रुप बी

न्यूलैंड्स, केप टाउन, रात 10:30 बजे

18 फरवरी: इंग्लैंड महिला बनाम भारत महिला, 14वां मैच, ग्रुप बी

सेंट जॉर्ज पार्क, गेकेबेरा, शाम 06:30 बजे

18 फरवरी: दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला, 15वां मैच, ग्रुप ए सेंट जॉर्ज पार्क, गेकेबेरा, रात 10:30

19 फरवरी: पाकिस्तान महिला बनाम वेस्ट इंडीज महिला, 16वां मैच, ग्रुप बी

बोलैंड पार्क, पार्ल, शाम 06:30 बजे

19 फरवरी: न्यूजीलैंड महिला बनाम श्रीलंका महिला, 17वां मैच, ग्रुप ए

बोलैंड पार्क, पार्ल, रात 10:30 बजे

05:00 अपराह्न जीएमटी / 07:00 अपराह्न स्थानीय

20 फरवरी: भारत महिला बनाम आयरलैंड महिला, 18वां मैच, ग्रुप बी

सेंट जॉर्ज पार्क, गेकेबेरा, शाम 06:30 बजे

21 फरवरी: इंग्लैंड महिला बनाम पाकिस्तान महिला, 19वां मैच, ग्रुप बी

न्यूलैंड्स, केप टाउन, शाम 06:30 बजे

21 फरवरी: दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम बांग्लादेश महिला, 20वां मैच, ग्रुप ए- न्यूलैंड्स, केप टाउन, रात 10:30 बजे

23 फरवरी: पहला सेमी-फाइनल (A1 बनाम B2)- न्यूलैंड्स, केप टाउन, शाम 06:30 बजे

24 फरवरी: दूसरा सेमी-फाइनल (B1 v A2)- न्यूलैंड्स, केप टाउन, शाम 06:30 बजे

26 फरवरी, फाइनल- न्यूलैंड्स, केप टाउन, शाम 06:30 बजे

Also Read: Virat Kohli ने शुभमन गिल को बताया टीम इंडिया का ‘फ्यूचर स्टार’, इंस्टाग्राम पर शेयर की खास तस्वीर
यहां देख सकते हैं लाइव

भारत में महिला टी20 विश्व कप 2023 का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. वहीं आप महिला टी20 विश्व कप की लाइव स्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar ऐप पर भी देख सकते हैं.

Sanjeet Kumar
Sanjeet Kumar
A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel