24.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

प्रभात खबर के पत्रकार नागेश्वर को मिला जनजातीय गौरव सम्मान

समारोह के अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा झारखंड के क्रांतिकारी महानायक थे. महाराष्ट्र में झारखंडी मूल के लोगों को उनकी गाथा से अवगत कराकर महाराष्ट्र में झारखंड के लोगों को संगठित करने का प्रयास किया है.

प्रभात खबर के पत्रकार नागेश्वर को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में जनजातीय गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया. भगवान बिरसा मुंडा की 147वीं जयंती की पूर्व संध्या पर झारखंड इंटेलेक्चुअल फोरम एवं प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत के सौजन्य से नरीमन प्वाइंट पर स्थित यशवंत राव सेंटर में रंगारंग समारोह में नागेश्वर समेत कई अन्य लोगों को भी सम्मानित किया गया.

प्रभात खबर देश के सबसे विश्वसनीय अखबारों में एक

झारखंड स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर मुंबई में आयोजित इस कार्यक्रम में झारखंड के सबसे ज्यादा प्रसारित हिंदी दैनिक प्रभात खबर के बारे में विस्तार से बताया गया. आयोजकों ने कहा कि प्रभात खबर झारखंड में तो नंबर वन अखबार है ही, उसने कई राज्यों में भी मजबूत उपस्थिति दर्ज करायी है. कहा कि प्रभात खबर देश के सबसे विश्वसनीय अखबारों में एक है.

Also Read: बिरसा के वंशजों ने राष्ट्रपति से की ये मांग, जनजातीय राष्ट्रीय गौरव दिवस का नाम दिये जाने पर जतायी आपत्ति
भगवान बिरसा मुंडा पर फिल्म बनायेंगे मकरंद देशपांडेय

फिल्म कलाकार मकरंद देशांडेय ने कहा कि वरह 32 वर्ष से भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी पर एक फिल्म बनाने की सोच रहे हैं. इस विषय पर कुछ काम हुआ है. लेकिन, किन्हीं कारणों से काम अधूरा रह गया है. वह फिर से कोशिश कर रहे हैं कि भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, आंदोलन, उनके त्याग पर एक फिल्म का निर्माण करें.

बिरसा मुंडा झारखंड के क्रांतिकारी महानायक: प्रेम कुमार

समारोह के अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा झारखंड के क्रांतिकारी महानायक थे. महाराष्ट्र में झारखंडी मूल के लोगों को उनकी गाथा से अवगत कराकर महाराष्ट्र में झारखंड के लोगों को संगठित करने का प्रयास किया है. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में सहयोग जीवन फाउंडेशन को भी जोड़ा गया, जिसके अध्यक्ष सुरेंद्र दास हैं. श्री दास ने कहा कि हम झारखंड के महानायकों की जीवनी को जन-जन तक पहुंचाने के लिए तत्पर हैं.

इन लोगों को किया गया सम्मानित

डाॅ अमूल्य साहू (एक्स सर्जन), डाॅ जियालाल जायसवाल (एक्स चीफ सांइटिस्ट, सीएसआइआर), कीर्ति चौधरी, सुखदेव यादव, मिन्हाइ खान, सुबोध नेमलेकर, चांद सेठ, तेजाब असर, डाॅ गौतम पाल, सुनील पाल (कॉमेडियन), म्युजिक डायरेक्टर ललित पांडेय, मकरंद देशपांडेय, बलि बहार संगरिया, पंकज सोनी, रेखा राना, अभिषेक सहाय, मुकेश कुमार जालान, डॉ विभा शर्मा, राजेश झा, कमलेश राम, राजू पासवान, दिनेश प्रसाद, अरुण लाल, जेपीएससी के बीके राम, नवीन कुमार सिन्हा, कांके से कमलेश राम (अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष) व अन्य. सभी को जनजातीय गौरव सम्मान, बिरसा मुंडा का प्रतीक चिह्न भेंट किया गया. मौके पर झारखंड सेल के अध्यक्ष कुमार मनोज सिंह भी मौजूद थे. आयोजकों में प्रेम कुमार, डाॅ मुकेश शर्मा, राम कुमार पाल, कपिल वर्मा, पवन कुमार, सुरेंद्र दास आदि मुख्य थे.

Also Read: जनजातीय गौरव दिवस पर मुंबई में सम्मानित किये जायेंगे प्रभात खबर के पत्रकार नागेश्वर
महाराष्ट्र के स्पीकर ने किया उद्घाटन

मुख्य अतिथि महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, विशिष्ट अतिथि फिल्म कलाकार मकरंद देशपांडेय, उत्तर भारत मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ संजय पांडेय, प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ मुकेश शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष रामकुमार पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया.

Mithilesh Jha
Mithilesh Jha
प्रभात खबर में दो दशक से अधिक का करियर. कलकत्ता विश्वविद्यालय से कॉमर्स ग्रेजुएट. झारखंड और बंगाल में प्रिंट और डिजिटल में काम करने का अनुभव. राजनीतिक, सामाजिक, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय विषयों के अलावा क्लाइमेट चेंज, नवीकरणीय ऊर्जा (RE) और ग्रामीण पत्रकारिता में विशेष रुचि. प्रभात खबर के सेंट्रल डेस्क और रूरल डेस्क के बाद प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क पर काम. वर्तमान में झारखंड हेड के पद पर कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel