27.9 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

Monsoon In Jharkhand : झमाझम बारिश के साथ झारखंड में Monsoon ने की एंट्री, अगले पांच दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज, पढ़िए क्या है मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान

Monsoon In Jharkhand, रांची न्यूज : झारखंड में शनिवार की शाम को दक्षिण-पश्चिमी मानसून का आगमन हो गया. झमाझम बारिश के साथ मानसून की एंट्री हुई. मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों की मानें, तो संताल के रास्ते झारखंड में मानसून ने प्रवेश किया. दिनभर आकाश में बादल छाये रहे और शाम में झमाझम बारिश हुई. आने वाले पांच दिनों तक राज्य में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.

Monsoon In Jharkhand, रांची न्यूज : झारखंड में शनिवार की शाम को दक्षिण-पश्चिमी मानसून का आगमन हो गया. झमाझम बारिश के साथ मानसून की एंट्री हुई. मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों की मानें, तो संताल के रास्ते झारखंड में मानसून ने प्रवेश किया. दिनभर आकाश में बादल छाये रहे और शाम में झमाझम बारिश हुई. आने वाले पांच दिनों तक राज्य में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.

रां‍ची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार झारखंड में आने वाले पांच दिनों तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. पिछले 24 घंटे के अंदर राज्य के हजारीबाग में सबसे ज्यादा 65.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी. रांची में 50.4 मिलीमीटर, मैथन में 57.2 मिलीमीटर एवं बालूमाथ में 51.0 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गयी.

Also Read: Complete Lockdown In Jharkhand : कोरोना की रफ्तार थामने के लिए झारखंड में Complete Lockdown, गिरिडीह में मछली पकड़ने तालाब पर उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, पुलिस ने खदेड़कर भगाया

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र शुक्रवार को रात में ओडिशा के ऊपर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से तेजी से आगे बढ़ रहा है. इससे झारखंड की राजधानी रांची समेत अन्य इलाके में शनिवार की शाम में बारिश हुई. अब किसान खरीफ खासकर धान की खेती के बिचड़े तैयार करने में जुट जाएंगे.

Also Read: Jagarnath Mahto Health Update : शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो चेन्नई से कब लौटेंगे रांची, एमजीएम अस्पताल में इलाज के बाद अब कैसी है उनकी तबीयत, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट

मौसम केंद्र के वैज्ञानिक के मुताबिक मानसून शनिवार को ओडिशा के तटीय इलाके से शुरू होकर पुरुलिया एवं धनबाद होते हुए बिहार के दरभंगा तक पहुंच गया है. इसके प्रभाव से आने वाले दो दिन में बारिश में तेजी आने की संभावना है. इसके बाद आने वाले पांच से छह दिनों झारखंड के कई इलाकों में झमाझम बारिश होगी.

Also Read: दोस्तों के साथ जंगल में शिकार खेलने निकले युवक को नक्सली समझकर लातेहार पुलिस ने मारी गोली, मौत से ग्रामीणों से आक्रोश, मृतक की मां ने लगाया ये आरोप

Posted By : Guru Swarup Mishra

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel