22.3 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

165 लाभुकों के बीच 61 लाख 86 हजार की परितंपत्ति बांटी

झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची की ओर से सोनाहातू प्रखंड सभागार में विधिक सेवा सह सशक्तीकरण शिविर का आयोजन किया गया.

सोनाहातू. झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची की ओर से सोनाहातू प्रखंड सभागार में विधिक सेवा सह सशक्तीकरण शिविर का आयोजन किया गया. जिला जज शंभू महतो ने लोगों को विधिक सेवा से संबंधित जानकारी दी. महिला उत्पीड़न को दूर करने के लिए सभी से अपील की. इस दौरान 165 लाभुकों के बीच 61 लाख 86 हजार 995 रुपये की परितंपत्ति वितरण किया गया. मौके पर मौके पर प्रमुख विक्टोरिया देवी, उप प्रमुख सविता देवी, बीडीओ खगेश कुमार, सीओ मनोज कुमार महंता, विधायक प्रतिनिधि रोहिताश चौधरी, रूपकुमार साहू, धरनी देवी, बीपीओ बबिता गोस्वामी, पंचायत सचिव बसन्त महतो, बीपीएम सुनील कुमार राणा, अनंत हजाम, बीटीएम दीनानाथ भगत, पीएलवी रामेश्वर चौधरी, भोला नाथ महतो, कपिलदेव प्रसाद केशरी, आरती कुमारी आदि मौजूद थे.

राहे में मेगा लीगल इंप्रूवमेंट कैंप

बीडीओ अशोक कुमार ने कहा कि ग्रामीणों को कल्याणकारी योजनाओं से अच्छादित करना और कानूनी जानकारी देना है. 77 लाभुकों के बीच विभिन्न योजनाओं से 29 लाख 17 हजार 900 रुपए की परिसंपत्ति का वितरण किया गया. महिला सहायता समूह के सदस्यों को एक करोड़ 79 लाख रुपये का ऋण दिया गया. मौके पर प्रमुख लीलमनि देवी, सीओ जया शंखी मुरमू, जिप सदस्य बादल महतो, उप प्रमुख उमेश महतो, सांसद प्रतिनिधि चितरंजन महतो आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel