26.9 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

अंडमान से आज श्रमिकों को लेकर आयेगा विशेष विमान, एक निजी कंपनी उठा रही है यात्रा का खर्च

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) द्वारा प्रवासी श्रमिकों (Migrant laborers) को घर पहुंचाने में निजी कंपनियों (private companies) और उद्योगपतियों (Industrialist) से मदद मांगे जाने के बाद दिल्ली की एक निजी कंपनी ने अंडमान निकोबार द्वीप (Andman Nicobar islands)समूह में फंसे राज्य के मजदूरों को विशेष विमान (Special plane) से झारखंड लाने की व्यवस्था की है. सरकार ने बताया कि श्रमिकों को लेकर विशेष विमान आज को रांची पहुंचेगा.

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा प्रवासी श्रमिकों को घर पहुंचाने में निजी कंपनियों और उद्योगपतियों से मदद मांगे जाने के बाद दिल्ली की एक निजी कंपनी ने अंडमान निकोबार द्वीप समूह में फंसे राज्य के मजदूरों को विशेष विमान से झारखंड लाने की व्यवस्था की है. सरकार ने बताया कि श्रमिकों को लेकर विशेष विमान आज रांची पहुंचेगा.

भाषा के मुताबिक आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री के आग्रह पर कंपनी ने मजदूरों के सहयोग के लिये हाथ बढ़ाया है. उन्होंने बताया कि झारखंड एवं अंडमान निकोबार की परस्पर सहमति एवं कंपनी के सहयोग से चार जून को विशेष विमान से झारखंड के श्रमिकों को पोर्टब्लेयर से रांची बिरसा मुंडा हवाई अड्डे लाया जायेगा. सोरेन ने निजी कंपनियों, पूंजीपतियों से प्रवासी श्रमिकों को वापस लाने में यथासंभव सहयोग का आह्वाहन किया था.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel