26.7 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

Aaj Ka Mausam: बारिश के बाद झारखंड में गिरा तापमान, मौसम हुआ सुहाना

Aaj Ka Mausam: झारखंड में मौसम बदल गया है. अधिकतम तापमान में 10 डिग्री सेंटीग्रेड तक की गिरावट आ गयी है. इसके बाद लोगों ने भीषण गर्मी से राहत ली है. सोमवार 28 अप्रैल को भी झारखंड में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी है. अगले 2 दिन तक अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नजर नहीं आ रही है. आज का मौसम कैसा है, यहां पढ़ें.

Aaj Ka Mausam: पलामू और गढ़वा जिले में हुई बारिश के बाद झारखंड में तापमान गिर गये हैं. इसके साथ ही मौसम सुहाना हो गया है. प्रमुख जिलों के तापमान में 3.4 डग्री से 10 डिग्री सेंटीग्रेड तक की गिरावट आयी है. उच्चतम पारा में सबसे बड़ी गिरावट पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में देखी गयी है. यहां का उच्चतम तापमान 10 डिग्री सेंटीग्रेड घटकर 32.4 डिग्री सेंटीग्रेड रह गया है, जो सामान्य से 5.9 डिग्री सेंटीग्रेड कम है. जमशेदपुर और रांची के उच्चतम तापमान में भी क्रमश: 9.9 डिग्री सेंटीग्रेड और 8.8 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट दर्ज की गयी है, जो सामान्य से क्रमश: 6.8 डिग्री और 6.9 डिग्री सेल्सियस कम है.

डालटेनगंज, रांची, बोकारो का तापमान सामान्य से कम

डालटेनगंज का अधिकतम तापमान 6.5 डिग्री सेंटीग्रेड घटकर 37.6 डिग्री सेंटीग्रेड रह गया है, जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम है. बोकारो थर्मल में उच्चतम तापमान में 3.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी है. यहां का उच्चतम तापमान आज 35.1 डिग्री सेंटीग्रेड है, जो सामान्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस कम है. चाईबाास का अधिकतम पारा 32.4 डिग्री है, जो सामान्य से 5.9 डिग्री सेंटीग्रेड कम है.

गढ़वा का उच्चतम तापमान झारखंड में सबसे ज्यादा

मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड के गढ़वा का उच्चतम तापमान राज्य में सबसे अधिक है. यहां का उच्चतम तापमान 38.1 डिग्री सेंटीग्रेड है, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस लातेहार जिले में दर्ज किया गया है. रांची का उच्चतम तापमान 30 डिग्री से भी कम 29.8 डिग्री रह गया है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मौसम विभाग ने आज के लिए जारी किया है ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने 28 अप्रैल के लिए पूरे झारखंड की खातिर ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा है. कहा है कि राज्य में कहीं-कहीं गरज और तेज हवाओं के साथ वज्रपात होने की संभावना है. आंधी के दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा रह सकता है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में कुछ और गिरावट का अनुमान जताया है. इसके बाद 2 दिन तक उच्चतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा.

इसे भी पढ़ें

अवैध घुसपैठ का बेस कैंप बनता झारखंड, मुंबई में गिरफ्तार 13 बांग्लादेशी घुसपैठियों का क्या है साहिबगंज कनेक्शन?

मंईयां सम्मान योजना पर बड़ा अपडेट, इन महिलाओं को लौटानी होगी पूरी राशि

Mithilesh Jha
Mithilesh Jha
प्रभात खबर में दो दशक से अधिक का करियर. कलकत्ता विश्वविद्यालय से कॉमर्स ग्रेजुएट. झारखंड और बंगाल में प्रिंट और डिजिटल में काम करने का अनुभव. राजनीतिक, सामाजिक, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय विषयों के अलावा क्लाइमेट चेंज, नवीकरणीय ऊर्जा (RE) और ग्रामीण पत्रकारिता में विशेष रुचि. प्रभात खबर के सेंट्रल डेस्क और रूरल डेस्क के बाद प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क पर काम. वर्तमान में झारखंड हेड के पद पर कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel