24.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

Hemant Soren Gift: होली पर हेमंत सोरेन की आधी आबादी को बड़ी सौगात, रांची में तीन लाख से अधिक को मंईयां योजना के पैसे ट्रांसफर

Hemant Soren Gift: होली पर झारखंड की अबुआ सरकार ने महिलाओं को बड़ी सौगात दी है. मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को एक साथ तीन महीने की सम्मान राशि भेजी जा रही है. लाभुकों के खाते में 7500 रुपए भेजे जा रहे हैं.

Hemant Soren Gift: रांची-झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने होली पर आधी आबादी को बड़ी सौगात दी है. होली से पहले राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी झारखंड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के तहत महिलाओं के खाते में सम्मान राशि ट्रांसफर की जा रही है. लाभुकों के खाते में एक साथ तीन महीने की सम्मान राशि 7500 रुपए स्थानांतरित की जा रही है. हर महीने अब मंईयां सम्मान योजना के 2500 रुपए दिए जा रहे हैं. शुरुआत में इस योजना के तहत हर महीने 1000 रुपए महिलाओं को दिए जा रहे थे. इसके बाद इस योजना की राशि बढ़ाकर 2500 रुपए कर दी गयी.

3 लाख 08 हजार 280 लाभुकों के खाते में ट्रांसफर


रांची जिले में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के 3 लाख 08 हजार 280 (308280) लाभुकों के खाते में 7500 रुपए स्थानांतरित किए जा रहे हैं. डीबीटी के माध्यम से सभी लाभुकों के खाते में कुल 231 करोड़ 18 लाख 72 हजार 500 रुपए सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर किए जा रहे हैं.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक करने वाली बलूच लिबरेशन आर्मी की मांग क्या है, वे क्यों 1948 से ही कर रहे विद्रोह?

भेजे जा रहे हैं एक साथ तीन महीने के पैसे


रांची जिले के सभी लाभुकों के खाते में जनवरी, फरवरी एवं मार्च महीने की सम्मान राशि एक साथ स्थानांतरित की जा रही है. इनमें कुछ लाभुक ऐसी भी हैं जिनके आवेदन फरवरी माह में स्वीकृत हुए थे. होली पर राज्य सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है. पर्व से पहले मिली सम्मान राशि से महिलाएं काफी खुश हैं.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Prabhat Khabar Special: चीन चुपके-चुपके विकास करता रहा और हम देखते रहे, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश के इंटरव्यू की तीसरी कड़ी

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: पीएम मोदी का मॉरीशस में बिहारी गीत-गवई से स्वागत- ‘राजा के सोभे ला माथे, सैकड़ों साल पुरानी परंपरा में जीवित संस्कृति

Guru Swarup Mishra
Guru Swarup Mishrahttps://www.prabhatkhabar.com/
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel