21.9 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

झारखंड के IG प्रभात कुमार सहित 17 पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक

17 पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किये जायेंगे. आइजी प्रभात कुमार को सराहनीय सेवा के लिए वर्ष 2023 के राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान करने की घोषणा की गयी है.

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिये जानेवाले राष्ट्रपति पुलिस पदकों के नामों की घोषणा कर दी है. इस वर्ष झारखंड के आइजी प्रभात कुमार सहित 17 पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किये जायेंगे. सूची के अनुसार, आइजी प्रभात कुमार को सराहनीय सेवा के लिए वर्ष 2023 के राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान करने की घोषणा की गयी है.

इन्हें सराहनीय सेवा पदक

प्रभात कुमार, आइजी प्रोविजन, पुलिस मुख्यालय, रांची

जीतलाल नायक, हवलदार, धुर्वा रांची

हेमंत कुमार बैठा, हवलदार, रांची

नजीर हुसैन, हवलदार, जमशेदपुर

राजू सिंह छेत्री, कांस्टेबल, एसटीएफ रांची

सचिन सुब्बा, कांस्टेबल, एसटीएफ, रांची

सिकंदर रे, हवलदार, एसटीएफ रांची

सुरेंद्र कुमार सिंह, उप निरीक्षक, जमशेदपुर

जलहा उरांव, हवलदार, खूंटी

रवींद्र कुमार सिंह, हवलदार, रांची

मनोरंजन कु सिंह, एएसआइ, संचालक, रांची

Also Read: Independence Day 2023: झारखंड के 7.5 लाख बेघरों के लिए ‘सीएम आवास योजना’ की मुख्यमंत्री कर सकते हैं घोषणा

इन्हें दिया जायेगा वीरता के लिए पुलिस पदक

कुन्दन कुमार, एसआइ

मनोज कुमार, इंस्पेक्टर

शैलेंद्र कुमार सिंह, एसआइ

जीतेंद्र कुमार, एएसआइ

सुधीर कुमार, एएसआइ

नीतेश कुमार सिंह, कांस्टेबल

76 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों के लिए चार कीर्ति चक्र (मरणोपरांत) व 11 शौर्य चक्र समेत 76 वीरता पुरस्कारों को स्वीकृति दी है. 11 शौर्य चक्र में से पांच मरणोपरांत हैं. 76 वीरता पुरस्कारों मे दो बार टू सेना मेडल (वीरता), 52 सेना पदक (वीरता), 3 नौसेना पदक (वीरता) व चार वायुसेना पदक (वीरता) भी शामिल हैं. मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित होनेवालों में दिलीप कुमार दास, राज कुमार यादव, बब्लू राभा व संभा रॉय हैं.

शौर्य चक्र (मरणोपरांत) प्राप्त करने वालों में स्क्वॉड्रन मेजर विकास भांभू, मेजर मुस्तफा बोहरा शामिल हैं. राजपूताना राइफल्स के हवलदार विवेक सिंह और राष्ट्रीय राइफल्स के राइफलमैन कुलभूषण मंटा को भी यह पुरस्कार प्रदान किया गया है.

Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel