26.7 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

Indian Railways News: चक्रधरपुर मंडल में रेलवे ने लिया ट्रैफिक ब्लॉक, प्रभावित रहेंगी 25 ट्रेनें, देखें लिस्ट

Indian Railways News: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में विकास कार्य के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है. इसकी वजह से कम से कम 25 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. 17 ट्रेनों को अलग-अलग तारीख पर रद्द कर दिया गया है. कई ट्रेनों को री-शेड्यूल किया गया है, तो कुछ के समय में बदलाव किया गया है. यात्रा करने से पहले इस लिस्ट को चेक कर लें, कहीं आपकी ट्रेन भी तो कैंसल या री-शेड्यूल तक नहीं हो गयी.

Indian Railways News: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में विकास कार्य के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है. इसकी वजह से कम से कम 25 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. यात्रा करने से पहले इस लिस्ट को चेक कर लें, कहीं आपकी ट्रेन भी तो कैंसल या री-शेड्यूल तो नहीं हो गयी.

ये ट्रेनें रद्द रहेंगी

  1. ट्रेन संख्या 18175/18176 हटिया-झारसुगुड़ा-हटिया मेमू एक्सप्रेस 18 अगस्त 2025 से 10 सितंबर 2025 तक रद्द रहेगी.
  2. ट्रेन संख्या 17007 चर्लपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस (वाया रांची) 26 अगस्त 2025 और 9 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी.
  3. ट्रेन संख्या 17008 दरभंगा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस (वाया रांची) 29 अगस्त 2025 और 12 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी.
  4. ट्रेन संख्या 18523 विशाखपत्तनम-बनारस एक्सप्रेस (वाया रांची) 27 अगस्त 2025, 31 अगस्त 2025, 7 सितंबर 2025 और 10 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी.
  5. ट्रेन संख्या 18524 बनारस-विशाखपत्तनम एक्सप्रेस (वाया रांची) 28 अगस्त 2025, 01 सितंबर 2025, 08 सितंबर 2025 और 11 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी.
  6. ट्रेन संख्या 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस (वाया रांची) 28.08.2025 को रद्द रहेगी.
  7. ट्रेन संख्या 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस (वाया रांची) 31.08.2025 को रद्द रहेगी.
  8. ट्रेन संख्या 07051 चर्लपल्ली-रक्सौल स्पेशल (वाया रांची) 30.08.2025 को रद्द रहेगी.
  9. ट्रेन संख्या 07052 रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल (वाया रांची) 02.09.2025 को रद्द रहेगी.
  10. ट्रेन संख्या 07005 चर्लपल्ली-रक्सौल स्पेशल (वाया रांची) 01.09.2025 को रद्द रहेगी.
  11. ट्रेन संख्या 07006 रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल (वाया रांची) 04.09.2025 को रद्द रहेगी.
  12. ट्रेन संख्या 18310 जम्मू तवी-सम्बलपुर एक्सप्रेस (वाया रांची) 07.09.2025 को रद्द रहेगी.
  13. ट्रेन संख्या 18309 सम्बलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस (वाया रांची) 09.09.2025 को रद्द रहेगी.
  14. ट्रेन संख्या 13425 मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस (वाया रांची) 06.09.2025 को रद्द रहेगी.
  15. ट्रेन संख्या 13426 सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस (वाया रांची) 08.09.2025 को रद्द रहेगी.
  16. ट्रेन संख्या 15028 गोरखपुर-संबलपुर एक्सप्रेस 08.09.2025 को रद्द रहेगी.
  17. ट्रेन संख्या 15027 संबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस 09.09.2025 को रद्द रहेगी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेनों का आंशिक समापन / आंशिक प्रारंभ

  1. ट्रेन संख्या 15028 गोरखपुर-संबलपुर एक्सप्रेस का 23.08.2025, 25.08.2025, 27.08.2025, 29.08.2025 और 31.08.2025 को हटिया स्टेशन पर आंशिक समापन होगा. इस ट्रेन का हटिया से संबलपुर के बीच परिचालन रद्द रहेगा.
  2. ट्रेन संख्या 15027 संबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस का 24.08.2025, 26.08.2025, 28.08.2025, 30.08.2025 एवं 01.09.2025 को हटिया स्टेशन से आंशिक प्रारंभ होगा. इस ट्रेन का संबलपुर से हटिया के बीच परिचालन रद्द रहेगा.

Indian Railways News: ट्रेनों के प्रस्थान समय में परिवर्तन

  1. ट्रेन संख्या 18310 जम्मू तवी-सम्बलपुर एक्सप्रेस (वाया रांची) 22.08.2025, 24.08.2025, 26.08.2025 एवं 28.08.2025 को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 3 घंटे विलंब से जम्मू तवी से प्रस्थान करेगी.
  2. ट्रेन संख्या 12836 सर एम विश्वेसरैया टर्मिनल, बेंगलुरु-हटिया एक्सप्रेस 26.08.2025, 28.08.2025 एवं 09.09.2025 को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 6 घंटे विलम्ब से सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु से प्रस्थान करेगी.
  3. ट्रेन संख्या 12812 हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 30.08.2025 को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 3 घंटे विलंब से हटिया से प्रस्थान करेगी.
  4. ट्रेन संख्या 18309 सम्बलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस (वाया रांची) 02.09.2025 को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 6 घंटे विलंब से सम्बलपुर से प्रस्थान करेगी.
  5. ट्रेन संख्या 13426 सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस 01.09.2025 को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 6 घंटे विलंब से सूरत से प्रस्थान करेगी.
  6. ट्रेन संख्या 18451 हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस 05.09.2025 को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 1 घंटे विलंब से हटिया से प्रस्थान करेगी.

इसे भी पढ़ें

CCL के मृत कर्मियों के आश्रितों के पीएफ के करोड़ों रुपए का गबन, सीबीआई करेगी जांच

बिहार और गुमला के 4 ड्रग्स कारोबारी 40 ग्राम ब्राउन शुगर और 10 लाख रुपए के साथ गिरफ्तार

Weather Forecast: झारखंड में 6 जुलाई तक जारी रहेगी बारिश, जानें अब तक कितना बरसा मानसून

साइबर धोखाधड़ी रैकेट का भंडाफोड़, दिल्ली पुलिस ने जामताड़ा से 3 को किया गिरफ्तार

चाईबासा से गुजर रहा मानसून ट्रफ, जानें कल कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

Mithilesh Jha
Mithilesh Jha
प्रभात खबर में दो दशक से अधिक का करियर. कलकत्ता विश्वविद्यालय से कॉमर्स ग्रेजुएट. झारखंड और बंगाल में प्रिंट और डिजिटल में काम करने का अनुभव. राजनीतिक, सामाजिक, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय विषयों के अलावा क्लाइमेट चेंज, नवीकरणीय ऊर्जा (RE) और ग्रामीण पत्रकारिता में विशेष रुचि. प्रभात खबर के सेंट्रल डेस्क और रूरल डेस्क के बाद प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क पर काम. वर्तमान में झारखंड हेड के पद पर कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel