22.6 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा के 66 उम्मीदवारों में 12 महिला, 3 पूर्व मुख्यमंत्रियों की पत्नी और पुत्रवधु

Jharkhand Assembly Elections: भाजपा के 66 उम्मीदवारों में 12 महिला हैं. कुछ पहले से विधायक हैं, तो कुछ नई महिलाओं को पार्टी ने चुनाव लड़ने का मौका दिया है.

Jharkhand Assembly Elections: झारखंड विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद एनडीए और इंडिया दोनों गठबंधन ने अपने घटक दलों के साथ सीट शेयरिंग फाइनल कर ली. सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने गठबंधन और सीट शेयरिंग का ऐलान किया. इसके बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भी साफ कर दिया कि उसका भी अपने सहयोगी दलों के साथ सीटों पर समझौता हो गया है.

BJP ने 66 उम्मीदवारों की घोषणा की

दोनों गठबंधन के सीटों के समझौते के बाद भाजपा ने शनिवार को अपने 66 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी. इसमें 12 महिलाएं हैं. कुछ पहले से राजनीति में रहीं हैं, तो कुछ नई महिलाओं को राजनीति में कदम रखने और विधानसभा का चुनाव लड़ने का मौका दिया गया है. सबसे पहले उन 12 उम्मीदवारों की सूची देख लीजिए, जिनको भाजपा ने इस बार टिकट दिया है.

भाजपा ने इन 12 महिलाओं को दिया टिकट

उम्मीदवार का नामविधानसभा क्षेत्र का नाम
सीता सोरेनजामताड़ा
नीरा यादवकोडरमा
डॉ मंजू देवीजमुआ (एससी)
मुनिया देवीगांडेय
तारा देवीसिंदरी
अपर्णा सेनगुप्तानिरसा
रागिनी सिंहझरिया
मीरा मुंडापोटका (एसटी)
पूर्णिमा दास साहूजमशेदपुर पूर्वी
गीता बलमुचूचाईबासा (एसटी)
गीता कोड़ाजगन्नाथपुर (एसटी)
पुष्पा देवी भुइयांछतरपुर (एससी)

अधिकतर महिलाएं रह चुकीं हैं विधायक

सीता सोरेन, डॉ नीरा यादव, डॉ मंजू देवी, मुनिया देवी, तारा देवी, अपर्णा सेनगुप्ता, रागिनी सिंह, मीरा मुंडा, पूर्णिमा दास साहू, गीता बलमुचू, गीता कोड़ा और पुष्पा देवी भुइयां इस बार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी. इसमें सीता सोरेन, डॉ नीरा यादव, अपर्णा सेनगुप्ता, गीता कोड़ा पहले विधायक रह चुकीं हैं.

झामुमो छोड़ भाजपा में आई सीता सोरेन जामताड़ा से लड़ेंगी चुनाव

सीता सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं हैं. उन्होंने दुमका से लोकसभा का भी चुनाव भाजपा के टिकट पर लड़ा था. जामा की विधायक रहीं सीता सोरेन को इस बार भाजपा ने जामताड़ा से टिकट दिया है.

डॉ नीरा यादव एक बार फिर कोडरमा से ताल ठोंकेंगी

कोडरमा की विधायक डॉ नीरा यादव को फिर से विधानसभा का टिकट मिला है. वह झारखंड की शिक्षा मंत्री रह चुकीं हैं. वर्तमान में कोडरमा की विधायक हैं. जमुआ से डॉ मंजू देवी को टिकट मिला है, तो गांडेय से मुनिया देवी चुनाव लड़ेंगी.

इंद्रजीत महतो की पत्नी पहली बार लड़ेंगी विधानसभा का चुनाव

सिंदरी विधानसभा के विधायक इंद्रजीत महतो लंबे समय से बीमार चल रहे हैं. उनकी जगह उनकी पत्नी तारा देवी को इस बार चुनाव लड़ने का मौका मिला है. निरसा की विधायक अपर्णा सेन को एक बार फिर भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है.

अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा पहली बार चुनाव के मैदान में

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा भी इस बार चुनाव के मैदान में उतरीं हैं. भाजपा ने उन्हें पोटका विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है.

ओडिशा के राज्यपाल की पुत्रवधु जमशेदपुर पूर्वी से उम्मीदवार

जमशेदपुर के एक और कद्दावर भाजपा नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री की पुत्रवधु को झारखंड विधानसभा चुनाव का टिकट मिल गया है. रघुवर दास की पुत्रवधु पूर्णिमा दास साहू अपने ससुर की विरासत को आगे बढ़ाएंगी. भाजपा ने उन्हें जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी घोषित किया है.

मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा फिर लड़ेंगी विधानसभा का चुनाव

झारखंड के एक और पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा को भाजपा ने जगन्नाथपुर विधानसभा सीट से टिकट दिया है. गीता कोड़ा इसके पहले झारखंड विधानसभा और लोकसभा की सदस्य रह चुकीं हैं. लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया. भाजपा ने उन्हें सिंहभूम से लोकसभा का टिकट दिया. चुनाव हारने के बाद अब उनको जगन्नाथपुर से विधानसभा का टिकट दिया गया है.

इन महिलाओं को भी भाजपा ने बनाया अपना प्रत्याशी

धनबाद के सिंह मैनसन की पुत्रवधु और भाजपा नेता रागिनी सिंह को झरिया से, गीता बलमुचू को चाईबासा से, तो पुष्पा देवी भुइयां को छतरपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का मौका भाजपा ने दिया है.

Also Read

भाजपा को आज एक और झटका, मेनका सरदार के बाद गणेश महली देंगे इस्तीफा, चंपाई पर लगाए गंभीर आरोप

सरायकेला में चंपाई सोरेन को चुनौती देने के लिए झामुमो उतार सकता है बड़ा चेहरा

झारखंड चुनाव में परिवारवाद : पूर्व मुख्यमंत्रियों की पत्नी, बेटे और बहू को भाजपा ने दिया टिकट

BJP के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होते ही फूटा बड़ा बम, मेनका सरदार ने दिया इस्तीफा

Mithilesh Jha
Mithilesh Jha
प्रभात खबर में दो दशक से अधिक का करियर. कलकत्ता विश्वविद्यालय से कॉमर्स ग्रेजुएट. झारखंड और बंगाल में प्रिंट और डिजिटल में काम करने का अनुभव. राजनीतिक, सामाजिक, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय विषयों के अलावा क्लाइमेट चेंज, नवीकरणीय ऊर्जा (RE) और ग्रामीण पत्रकारिता में विशेष रुचि. प्रभात खबर के सेंट्रल डेस्क और रूरल डेस्क के बाद प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क पर काम. वर्तमान में झारखंड हेड के पद पर कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel