23.9 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

झारखंड पंचायत चुनाव: 1 करोड़ 96 लाख से ज्यादा वोटर करेंगे मताधिकार का प्रयोग, जानें किस जिले से कितने

झारखंड के एक करोड़ 96 लाख 16 हजार 504 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इसमें रांची में 13 लाख से ज्यादा वोटर्स हैं व गिरिडीह में सर्वाधिक 15.64 लाख मतदाता हैं. वहीं 81 लोग थर्ड जेंडर के रुप में चिह्नित किये गये हैं

रांची : राज्य में होनेवाले पंचायत चुनाव में एक करोड़ 96 लाख 16 हजार 504 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमें एक करोड़ 70 हजार 721 पुरुष व 95 लाख 45 हजार 702 महिला मतदाता हैं. सबसे अधिक 15.64 लाख मतदाता भी गिरिडीह जिले में हैं. इनमें 7,43,519 महिला मतदाता हैं, जो जिले में कुल मतदाता संख्या की 47.54 फीसदी हैं. लोहरदगा में सबसे कम 3,04,832 मतदाता हैं. रांची में कुल मतदाता संख्या 13 लाख 84 हजार 890 हैं. इनमें 7,01,021 पुरुष और 6,83,852 महिला मतदाता हैं.

राज्य में थर्ड जेंडर के 81 मतदाता चिह्नित :

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार, राज्य में इस बार पंचायत चुनाव में 81 थर्ड जेंडर के मतदाता चिह्नित किये गये हैं. सबसे अधिक थर्ड जेंडर के 17 मतदाता रांची जिले में हैं. धनबाद में 15 व गिरिडीह में 14 थर्ड जेंडर मतदाता हैं.

पलामू, हजारीबाग, देवघर, दुमका, खूंटी में एक-एक थर्ड जेंडर मतदाता हैं. कोडरमा में नौ, साहिबगंज में तीन, बोकारो में सात, प सिंहभूम में चार, सरायकेला में दो तथा पूर्वी सिंहभूम में पांच थर्ड जेंडर मतदाता चिह्नित किये गये हैं. गढ़वा, लातेहार, चतरा, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा में एक भी थर्ड जेंडर के मतदाता नहीं हैं.

कहां कितने मतदाता

जिला मतदाता

गढ़वा 912313

पलामू 1215834

लातेहार 502462

चतरा 714494

हजारीबाग 1181877

कोडरमा 428791

गिरिडीह 1564090

देवघर 875961

जिला मतदाता

गोड्डा 885072

साहिबगंज 690945

पाकुड़ 592258

दुमका 903536

जामताड़ा 521229

धनबाद 1080452

बोकारो 1127824

रामगढ़ 550465

जिला मतदाता

लोहरदगा 304832

गुमला 1384890

खूंटी 374040

रांची 1384890

सिमडेगा 412322

प सिंहभूम 1002884

खरसावां 635205

पूर्वी सिंहभूम 1068042

Posted By: Sameer Oraon

Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel