21.9 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

झामुमो के स्थापना दिवस से पहले शिबू सोरेन ने किया झारखंड श्रमिक संघ की कार्यकारिणी का विस्तार

नयी केंद्रीय कार्यकारिणी समिति में दो महिलाओं को जगह मिली है. अंजली सोरेन और निशा हेम्ब्रम को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है. संघ की ओर से बताया गया है कि झारखंड श्रमिक संघ में तीन उपाध्यक्ष, एक महासचिव, संयुक्त महासचिव, एक संगठन सचिव, एक सचिव, एक कोषाध्यक्ष और एक कार्यालय सचिव बनाये गये हैं.

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के स्थापना दिवस से पहले पार्टी सुप्रीमो दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने झारखंड श्रमिक संघ की केंद्रीय कार्यकारिणी का विस्तार किया है. इसमें रामदास सोरेन, विजय हांसदा और मथुरा प्रसाद महतो को उपाध्यक्ष बनाया गया है. महसचिव, संयुक्त महासचिव, संगठन सचिव, सचिव, कोषाध्यक्ष, कार्यालय सचिव के अलावा 10 लोगों को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है.

नयी कार्यकारिणी में 2 महिला को मिली जगह

नयी केंद्रीय कार्यकारिणी समिति में दो महिलाओं को जगह मिली है. दोनों को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है. इनके नाम अंजली सोरेन और निशा हेम्ब्रम हैं. झारखंड श्रमिक संघ की केंद्रीय समिति की ओर से यह जानकारी दी गयी है. झारखंड श्रमिक संघ की ओर से जारी कार्यालय आदेश में बताया गया है कि झारखंड श्रमिक संघ में तीन उपाध्यक्ष, एक महासचिव, संयुक्त महासचिव, एक संगठन सचिव, एक सचिव, एक कोषाध्यक्ष और एक कार्यालय सचिव बनाये गये हैं.

फागु बेसरा संघ के महासचिव बनाये गये

फागु बेसरा को संघ का महासचिव बनाया गया है. शैलेंद्र कुमार मैथी को संयुक्त महासचिव, विनोद कुमार पांडेय को संगठन सचिव और जय नारायण महतो को सचिव बनाया गया है. संजीव कुमार बेदिया को कोषाध्यक्ष और वीर सिंह सुरीन को कार्यालय सचिव बनाया गया है.

Also Read: रांची के मोरहाबादी मैदान में ढोल-नगाड़े के साथ JMM कार्यकर्ताओं का महाजुटान
कार्यकारिणी सदस्यों में 2 महिला समेत 10 लोग

इन पदाधिकारियों के अलावा 10 लोगों को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है, जिसमें 2 महिलाएं शामिल हैं. कार्यकारिणी सदस्यों के नाम समीर कुमार मोहंती, निरल पुर्ति, भूषण तिर्की, अंजली सोरेन, अशोक मंडल, विजय रजवार, विनोद सिंह, निशा हेम्ब्रम, बिट्टू मुर्मू, मोहम्मद इकबाल अहमद, राजेंद्र प्रसाद सिन्हा उर्फ गुड्डू हैं.

15 जुलाई 2022 को जमशेदपुर में हुआ था महाधिवेशन

बता दें कि 15 जुलाई 2022 को पूर्वी सिंहभूम जिला के जमशेदपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम हॉल में झारखंड श्रमिक संघ का 9वां केंद्रीय महाधिवेशन हुआ था. इसमें कई निर्णय लिये गये थे, जिसमें केंद्रीय कार्यकारिणी समिति का विस्तार करना शामिल है. उसी के आलोक में केंद्रीय समिति का विस्तार किया गया है.

Also Read: Prabhat Khabar Exclusive: JMM का बॉस कौन- हेमंत सोरेन या शिबू सोरेन?
क्या है झारखंड श्रमिक संघ

झारखंड श्रमिक संघ प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की इकाई है. मजदूरों के हित में काम करना इस संघ का उद्देश्य है. दिशोम गुरु शिबू सोरेन खुद इस संघ के अध्यक्ष हैं. उल्लेखनीय है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा 2 और 4 फरवरी को हर साल अपना स्थापना दिवस मनाता है. इस बार भी 2 फरवरी को दुमका में और 4 फरवरी को धनबाद में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जायेगा.

Mithilesh Jha
Mithilesh Jha
प्रभात खबर में दो दशक से अधिक का करियर. कलकत्ता विश्वविद्यालय से कॉमर्स ग्रेजुएट. झारखंड और बंगाल में प्रिंट और डिजिटल में काम करने का अनुभव. राजनीतिक, सामाजिक, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय विषयों के अलावा क्लाइमेट चेंज, नवीकरणीय ऊर्जा (RE) और ग्रामीण पत्रकारिता में विशेष रुचि. प्रभात खबर के सेंट्रल डेस्क और रूरल डेस्क के बाद प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क पर काम. वर्तमान में झारखंड हेड के पद पर कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel