22.8 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

पहाड़ से आ रही हवाओं ने झारखंड में बढ़ाई कनकनी, मैक्लुस्कीगंज का पारा 1.5 डिग्री, 4 दिन और सताएगी ठंड

Jharkhand Weather: पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं ने झारखंड में कनकनी बढ़ा दी है. 24 में से 20 जिलों का तापमान 10 डिग्री सेंटीग्रेड से नीचे चला गया है. मैक्लुस्कीगंज का पारा 1.5 डिग्री हो गया है. मौसम विभाग ने कहा है कि अभी 4 दिन तक ठंड सताएगी.

Jharkhand Weather: पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं ने झारखंड में कनकनी बढ़ा दी है. 20 जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है. मिनी लंदन कहे जाने वाले झारखंड के मैक्लुस्कीगंज का तापमान इस सीजन में पहली बार 1.5 डिग्री सेंटीग्रेड तक गिर गया है. मौसम विभाग ने कहा है कि अभी 4 दिन तक लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिलेगी. अगले कुछ दिनों तक हाड़ कंपाने वाली ठंड का सामना करना होगा. पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं की वजह से 4 जिलों को छोड़कर झारखंड का तापमान अपने न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है.

मैक्लुस्कीगंज में प्रचंड रूप दिखा रहा है ठंड

राजधानी रांची के खलारी प्रखंड के मैक्लुस्कीगंज में ठंड प्रचंड रूप दिखा रहा है. वर्ष 2025 में पहली बार यहां का तापमान लुढ़ककर 1.5 डिग्री सेल्सियस हो गया है. गुरुवार को यहां का उच्चतम तापमान 19 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया. गोर्डन गेस्ट हाउस के निदेशक नेल्शन पाल गोर्डन ने यह जानकारी दी है.

झारखंड के शहरी क्षेत्रों का भी तापमान गिरा

झारखंड के शहरी क्षेत्रों में भी ठंड का असर देखा जा रहा है. राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री हो गया है. लातेहार का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस, तो गुमला का 9.3 डिग्री और सरायकेला-खरसावां एवं लोहरदगा का न्यूनतम पारा 8.6 डिग्री सेल्सियस हो गया है. 4 जिलों (पूर्वी सिंहभूम, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज) को छोड़कर राज्य के सभी 20 जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड के 24 जिलों का न्यूनतम तापमान यहां देखें

  1. देवघर : 09 डिग्री सेंटीग्रेड
  2. धनबाद : 09 डिग्री सेंटीग्रेड
  3. दुमका : 09 डिग्री सेंटीग्रेड
  4. गिरिडीह : 08 डिग्री सेंटीग्रेड
  5. गोड्डा : 10 डिग्री सेंटीग्रेड
  6. जामताड़ा : 09 डिग्री सेंटीग्रेड
  7. पाकुड़ : 10 डिग्री सेंटीग्रेड
  8. साहिबगंज : 10 डिग्री सेंटीग्रेड
  9. कोडरमा : 07 डिग्री सेंटीग्रेड
  10. चतरा : 07 डिग्री सेंटीग्रेड
  11. गढ़वा : 07 डिग्री सेंटीग्रेड
  12. लातेहार : 07 डिग्री सेंटीग्रेड
  13. लोहरदगा : 08 डिग्री सेंटीग्रेड
  14. पलामू : 07 डिग्री सेंटीग्रेड
  15. बोकारो : 08 डिग्री सेंटीग्रेड
  16. रामगढ़ : 07 डिग्री सेंटीग्रेड
  17. हजारीबाग : 08 डिग्री सेंटीग्रेड
  18. रांची : 08 डिग्री सेंटीग्रेड
  19. खूंटी : 09 डिग्री सेंटीग्रेड
  20. गुमला : 08 डिग्री सेंटीग्रेड
  21. पूर्वी सिंहभूम : 10 डिग्री सेंटीग्रेड
  22. सरायकेला : 09 डिग्री सेंटीग्रेड
  23. पश्चिम सिंहभूम : 07 डिग्री सेंटीग्रेड
  24. सिमडेगा : 06 डिग्री सेंटीग्रेड

11 जिलों में घने कोहरे का कहर

मौसम केंद्र रांची ने झारखंड के 11 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किाय था. जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया था, उसकी पूरी लिस्ट इस प्रकार है :

  1. गढ़वा
  2. पलामू
  3. चतरा
  4. हजारीबाग
  5. कोडरमा
  6. गिरिडीह
  7. देवघर
  8. दुमका
  9. गोड्डा
  10. साहिबगंज
  11. पाकुड़

इसे भी पढ़ें

बाबाधाम में ऑनलाइन पूजा के नाम पर 9117 लोगों से 4.64 करोड़ की ठगी, ऐसे हुआ खुलासा

9 जनवरी 2025 को आपके यहां कितने में मिल रहा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें कीमत

Ranchi Airport Flight Time Table Today: रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले विमानों का टाइम-टेबल यहां देखें

Mithilesh Jha
Mithilesh Jha
प्रभात खबर में दो दशक से अधिक का करियर. कलकत्ता विश्वविद्यालय से कॉमर्स ग्रेजुएट. झारखंड और बंगाल में प्रिंट और डिजिटल में काम करने का अनुभव. राजनीतिक, सामाजिक, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय विषयों के अलावा क्लाइमेट चेंज, नवीकरणीय ऊर्जा (RE) और ग्रामीण पत्रकारिता में विशेष रुचि. प्रभात खबर के सेंट्रल डेस्क और रूरल डेस्क के बाद प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क पर काम. वर्तमान में झारखंड हेड के पद पर कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel