21.9 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

Jharkhand Weather: रांची, जमशेदपुर, पलामू में गिरा तापमान, जानें कब मिलेगी HEAT WAVE से राहत, झारखंड के ये हैं 10 सबसे गर्म जिले

Jharkhand HEAT WAVE: राजधानी रांची, जमशेदपुर और पलामू में अधिकतम तापमान घटा है. लेकिन झारखंड में 10 जगह बेहद गर्म रहे. जानें आगे कैसा रहेगा मौसम.

Jharkhand Weather: झारखंड में इन दिनों तापमान चरम पर है. दो दिन पहले झारखंड के सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक पहुंच गया था. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि पिछले 24 घंटे के दौरान रांची, जमशेदपुर और डालटेनगंज (पलामू) में अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट आई है.

Jharkhand Weather: ये 10 जगह रहे सबसे गर्म

मौसम केंद्र के प्रमुख ने अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले 2-3 दिन अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद पारा 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड तक गिरेगा. कहा कि सरायकेला, बहरागोड़ा, गोड्डा, बोकारो, पश्चिमी सिंहभूम, पाकुड़, देवघर, जामताड़ा, साहिबगंज और पलामू सबसे गर्म जगह रहे. इनमें सरायकेला, गोड्डा, पश्चिमी सिंहभूम और पाकुड़ में उष्ण लहर (HEAT WAVE) चली. वहीं, बहरागोड़ा, बोकारो, देवघर और जामताड़ा में HEAT WAVE जैसी स्थिति रही.

सरायकेला का अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेंटीग्रेड पहुंचा

मौसम केंद्र के मुताबिक, सरायकेला का अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया, जबकि बहरागोड़ा में 43.7 डिग्री, गोड्डा में 43.6 डिग्री, बोकारो में 43.4 डिग्री, पश्चिमी सिंहभूम में 43.3 डिग्री, पाकुड़ में 42.8 डिग्री, देवघर में 42.2 डिग्री, जामताड़ा में 42 डिग्री, साहिबगंज में 41.6 डिग्री और पलामू में 40.9 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान दर्ज किया गया.

Also Read : Weather Forecast: झारखंड में प्रचंड HEAT WAVE, 11 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट, अभी और बढ़ेगा तापमान

पूर्वी सिंहभूम का पारा 44.3 डिग्री, रांची में 39.7 डिग्री सेंटीग्रेड

राजधानी रांची का उच्चतम तापमान 39.7 डिग्री, पूर्वी सिंहभूम का 44.3 डिग्री और पलामू का 41 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान रांची के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट आई है, जबकि जमशेदपुर में 1.2 डिग्री और डालटेनगंज में 2.8 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट दर्ज की गई है.

रांची और पलामू के अधिकतम तापमान में आई गिरावट

रांची के न्यूनतम तापमान में 1.1 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि जमशेदपुर में 0.8 डिग्री सेंटीग्रेड की वृद्धि हुई है. वहीं, डालटेनगंज में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री घटकर 25.5 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है. मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि पिछले 24 घंटे के दौरान गोड्डा, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम जिलों में कुछ जगहों पर हीट वेव चली.

झारखंड में 5 मई तक के लिए HEAT WAVE का येलो अलर्ट

मौसम वैज्ञानिक ने 5 मई तक के लिए हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है. कहा है कि 2 और 3 मई को पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में कहीं-कहीं हीट वेव की स्थिति देखी जा सकती है. 4 मई को संताल परगना के गोड्डा और पाकुड़ को छोड़कर बाकी जिलों को हीट वेव से राहत मिलेगी. लेकिन, कोल्हान प्रमंडल के सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम को हीट वेव का सामना करना पड़ेगा.

कोल्हान प्रमंडल को अभी हीट वेव से राहत नहीं

मौसम विभाग के मुताबिक, 5 मई को भी कोल्हान प्रमंडल को हीट वेव से राहत नहीं मिलेगी. पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों में इस दिन भी कहीं-कहीं हीट वेव की स्थिति देखी जाएगी. राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री के बीच रहने का मौसम विभाग ने अनुमान जताया है.

Also Read : झारखंड के 11 जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार, इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया HEAT WAVE का अलर्ट

Also Read : HEAT WAVE के बीच झारखंड के इन जिलों में राहत की फुहारों के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Also Read : आने वाले 4 दिनों तक कैसा रहेगा झारखंड का मौसम, कहां होगी बारिश, कितना बढ़ेगा तापमान, पढ़ें IMD अपडेट

Mithilesh Jha
Mithilesh Jha
प्रभात खबर में दो दशक से अधिक का करियर. कलकत्ता विश्वविद्यालय से कॉमर्स ग्रेजुएट. झारखंड और बंगाल में प्रिंट और डिजिटल में काम करने का अनुभव. राजनीतिक, सामाजिक, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय विषयों के अलावा क्लाइमेट चेंज, नवीकरणीय ऊर्जा (RE) और ग्रामीण पत्रकारिता में विशेष रुचि. प्रभात खबर के सेंट्रल डेस्क और रूरल डेस्क के बाद प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क पर काम. वर्तमान में झारखंड हेड के पद पर कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel