Jharkhand Weather: रांची, जमशेदपुर, डालटनगंज और बोकारो के उच्चतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. झारखंड का अधिकतम तापमान 38 डिग्री से भी नीचे आ गया है. हालांकि, मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री तक की वृद्धि होगी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि झारखंड में कई जगहों पर भारी बारिश हुई. इसके बाद झारखंड और दक्षिण बिहार का चक्रवात ट्रफ में समा गया.
अब बदलने वाला है झारखंड का मौसम
मौसम केंद्र रांची के प्रमुख अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) ने कहा है कि अब झारखंड का मौसम बदलने वाला है. उन्होंने बताया कि उत्तरी बांग्लादेश और उससे सटे इलाकों में चक्रवात मौजूद है. वहीं, एक ट्रफ दक्षिणी छत्तीसगढ़ से पूर्वोत्तर बांग्लादेश होते हुए ओडिशा, झारखंड और उससे सटे दक्षिण बिहार, पश्चिम बंगाल के उत्तरी भागों से गुजर रहा है. इसके असर से अधिकतम तापमान में अगले 4 दिनों में 2 से 4 डिग्री सेंटीग्रेड की बढ़ोतरी हो सकती है.
रांची समेत 17 जिलों में हो सकती है वर्षा
मौसम केंद्र के प्रमुख ने कहा कि 6 जून को झारखंड के पूर्वी एवं इससे सटे मध्य भागों (रांची, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज) में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्के दर्जे की वर्षा हो सकती है. हालांकि, मौसम विभाग की ओर से 6 जून के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गयी है.
झारखंड की ताजा खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
रांची में छाये रहेंगे आंशिक बादल
अभिषेक आनंद ने बतााय कि 6 जून 2025 को रांची में आंशिक बादल छाये रहेंगे. गर्जन वाले बादल भी बन सकते हैं. अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकता है. मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि मानसून मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, भवानीपटना, पुरी, सैंडहेड आईलैंड और बालूरघाट से गुजर रहा है.
इन जिलों में हो सकती है बारिश
- रांची
- खूंटी
- सरायकेला-खरसावां
- पश्चिमी सिंहभूम
- पूर्वी सिंहभूम
- रामगढ़
- बोकारो
- हजारीबाग
- कोडरमा
- गिरिडीह
- धनबाद
- देवघर
- जामताड़ा
- दुमका
- गोड्डा
- पाकुड़
- साहिबगंज
इसे भी पढ़ें
मेरा कहा कभी नहीं मरेगा, उलगुलान! उलगुलान!! पढ़ें, भगवान बिरसा मुंडा के क्रांतिकारी वचन
Hemant Soren Gift: रांची को सीएम हेमंत सोरेन की सौगात, जाम से मिलेगी निजात
नक्सलवाद, अपराध, मानव तस्करी और ड्रग्स के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी