22.8 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

Jharkhand Weather Today: 2 से 4 डिग्री तक बढ़ा न्यूनतम तापमान, जानें अपने जिले का हाल

Jharkhand Weather Today: मकर संक्रांति से पहले झारखंड का तापमान चढ़ गया है. राज्य में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ गया है. अपने जिले का हाल यहां जानें.

Jharkhand Weather Today: झारखंड की राजधानी रांची समेत कई जिलों का न्यूनतम तापमान एक दिन में (रविवार को) 2 से 4 डिग्री सेंटीग्रेड तक बढ़ गया. अधिकतम तापमान भी 23 से 28 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहा. सबसे अधिक ठंड चाईबासा में रही. सबसे तेज धूप डाल्टेनगंज में खिली. डाल्टेनगंज का अधिकतम तापमान 28 डिग्री से भी ऊपर रहा. मौसम केंद्र रांची ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि सोमवार से 18 जनवरी तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेंटीग्रेड के आसपास रहेगा. लोगों को अभी सर्दी से राहत मिलेगी, इसकी उम्मीद नहीं दिख रही.

9.6 डिग्री रहा रांची का तापमान

रविवार को राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेसि रहा. जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और डाल्टेनगंज का न्यूनतम पारा 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम केंद्र ने कहा है कि राजधानी रांची में 18 जनवरी तक आकाश में हल्के बादल छाये रह सकते हैं. राजधानी का पारा 10 से 11 डिग्री सेसि के आसपास रह सकता है. अधिकतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रह सकता है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड के जिलों का न्यूनतम तापमान

  • रांची का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेंटीग्रेड
  • जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेंटीग्रेड
  • डाल्टेनगंज का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेंटीग्रेड
  • बोकारो का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेंटीग्रेड
  • चाईबासा का न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेंटीग्रेड
  • चतरा का न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेंटीग्रेड
  • देवघर का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेंटीग्रेड
  • धनबाद का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेंटीग्रेड
  • गढ़वा का न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेंटीग्रेड
  • गुमला का न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेंटीग्रेड
  • हजारीबाग का न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेंटीग्रेड
  • जामताड़ा का न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेंटीग्रेड
  • खूंटी का न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेंटीग्रेड
  • लोहरदगा का न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेंटीग्रेड
  • पाकुड़ का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेंटीग्रेड
  • रामगढ़ का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेंटीग्रेड
  • सरायकेला का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेंटीग्रेड
  • सिमडेगा का न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेंटीग्रेड

इसे भी पढ़ें

झारखंड के बेटे प्रशांत कुमार की ऊंची उड़ान, लंदन में बनाए गए कंजरवेटिव पार्टी के काउंसलर उम्मीदवार

Jharkhand Weather: झारखंड में ठंड से कब मिलेगी राहत? जानें आज का वेदर अपडेट

Mithilesh Jha
Mithilesh Jha
प्रभात खबर में दो दशक से अधिक का करियर. कलकत्ता विश्वविद्यालय से कॉमर्स ग्रेजुएट. झारखंड और बंगाल में प्रिंट और डिजिटल में काम करने का अनुभव. राजनीतिक, सामाजिक, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय विषयों के अलावा क्लाइमेट चेंज, नवीकरणीय ऊर्जा (RE) और ग्रामीण पत्रकारिता में विशेष रुचि. प्रभात खबर के सेंट्रल डेस्क और रूरल डेस्क के बाद प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क पर काम. वर्तमान में झारखंड हेड के पद पर कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel