23.9 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

झारखंड की बेटी सलीमा टेटे और निक्की प्रधान पहुंची रांची, खेल मंत्री हफीजुल हसन ने किया स्वागत

Salima Tete and Nikki Pradhan welcome : ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन से लोगों का दिल जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी व झारखंड की दोनों बेटियां सलीमा टेटे व निक्की प्रधान झारखंड पहुंच गई हैं. रांची के बिरसा मुंडा एरपोर्ट पर खेल मंत्री हफीजुल हसन ने उनका स्वागत किया.

Jharkhand News रांची : टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन कर लोगों का दिल जीतने वाली झारखंड की हॉकी दोनों बेटियां निक्की प्रधान और सलीमा टेटे रांची पहुंच गयी हैं. उनके साथ झारखंड हॉकी अध्यक्ष भोलानाथ सिंह भी थे. एयरपोर्ट पर राज्य के खेल मंत्री हफीजुल हसन ने खिलाड़ियों का माला पहना कर स्वागत किया. वहां पर दोनों खिलाड़ियों के परिजन भी मौजूद थे. इस दौरान एक पल ऐसा भी आया था जब सलीमा टेटे की मां दोनों खिलाड़ियों को गले लगाकर भावुक हो गयी. बता दें कि वो यहां से प्रोजेक्ट भवन जायेंगी.

बता दें कि दोनों खिलाड़ी जैसे ही रांची एयरपोर्ट पर पहुंचे लोग प्रशंसक उनकी एक झलक पाने के लिए आतुर दिखाई दिये. लोग उनके साथ सेल्फी लेने के लिए भी उत्सुक थे. एयरपोर्ट पर गाजे बाजे के साथ उनका स्वागत किया गया और भारत माता के जय के नारे लगने लगे. एयरपोर्ट से खुली जीप में उन्हें ले जाया जा रहा है.

Also Read: हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे और निक्की प्रधान आज पहुंचेगी रांची, जानें दोनों खिलाड़ियों का अब तक का सफर

बता दें कि भारतीय टीम टोक्यो ओलंपिक में चौथी स्थान पर रही थी, ब्रॉन्ज मेडल के मैच में महिला टीम 4-3 से मुकाबला हार गयी थी, लेकिन ऐसा पहली बार था कि टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था. बाद में पीएम मोदी ने सभी खिलाड़ियों की तारीफ कर उनका हौसला बढ़ाया था, जिसके बाद झारखंड के सीएम ने भी ये घोषणा की थी कि झारखंड पहुंचने पर उनका स्वागत किया जायेगा और प्रोत्साहन के तौर 50-50 लाख रूपया भी इनाम स्वारूप दिया जायेगा.

Posted By : Sameer Oraon

Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel