24.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

हेमंत सोरेन 3 लाख से अधिक महिलाओं को देंगे मंईयां सम्मान योजना की सौगात

JMMSY: झारखंड के 5 जिलों की 3 लाख से अधिक लाभुकों के खाते में हेमंत सोरेन 4 सितंबर को झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि ट्रांसफर करेंगे.

JMMSY: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ का दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम 4 सितंबर को होगा. कार्यक्रम का आयोजन राजधानी रांची के नामकुम खोजाटोली आर्मी कैंप स्थित कुटियातु चौक के पास आर्मी ट्रेनिंग ग्राउंड में किया गया है. इस ग्राउंड से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 5 जिलों की 3 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक अकाउंट में 1000-1000 रुपए ट्रांसफर करेंगे.

5 जिलों की बहन-बेटियों के खाते में पहुंचेंगे JMMSY के 1000 रुपए

इसी समारोह में लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र का वितरण भी हेमंत सोरेन करेंगे. दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के 5 जिलों रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा और लोहरदगा की महिलाओं के खाते में पैसे पहुंचेंगे. दावा किया जा रहा है कि नामकुम के आर्मी ट्रेनिंग ग्राउंड में 4 सितंबर को 3 लाख से अधिक लाभुक शामिल होंगे.

लाखों महिलाओं के अकाउंट में ट्रांसफर हो चुके हैं पैसे

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा अन्य गणमान्य अतिथि शामिल होंगे. कुछ मंत्रियों के भी कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है. रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति का आदेश जारी कर दिया गया है. मुख्यमंत्री संताल परगना, पलामू और उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल की लाखों महिलाओं के खाते में मंईयां सम्मान योजना के पैसे ट्रांसफर कर चुके हैं.

इन 5 जिलों की महिलाओं को मिलेगी सौगात

  • रांची
  • खूंटी
  • लोहरदगा
  • सिमडेगा
  • गुमला

मंईयां सम्मान योजना की राशि का वितरण कब होगा

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि के वितरण की तारीख तय हो गई है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 4 सितंबर को दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के 5 जिलों की महिलाओं के अकाउंक में 1000-1000 रुपए ट्रांसफर करेंगे.

मंईयां सम्मान योजना में महिलाओं को कितने रुपए मिलेंगे

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना हेमंत सोरेन सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है. इसके तहत झारखंड की महिला लाभुकों को हर साल 12 हजार रुपए दिए जाएंगे. प्रमंडलस्तरीय कार्यक्रमों के जरिए झारखंड सरकार महिलाओं के खाते में पहली किस्त भेज रही है. 4 सितंबर को रांची के नामकुम में आयोजित दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेंगे. यहां से 3 लाख से अधिक महिलाओं के अकाउंट में डीबीटी के जरिए पहली किस्त ट्रांसफर करेंगे.

Also Read

मंईयां योजना को लेकर हाईकोर्ट में PIL दाखिल हुई तो CM हेमंत ने पूछा सवाल- BJP को झारखंड की बहनों से क्या तकलीफ

झारखंड में आपकी योजना आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम आज से, मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम अब 4 को

Mithilesh Jha
Mithilesh Jha
प्रभात खबर में दो दशक से अधिक का करियर. कलकत्ता विश्वविद्यालय से कॉमर्स ग्रेजुएट. झारखंड और बंगाल में प्रिंट और डिजिटल में काम करने का अनुभव. राजनीतिक, सामाजिक, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय विषयों के अलावा क्लाइमेट चेंज, नवीकरणीय ऊर्जा (RE) और ग्रामीण पत्रकारिता में विशेष रुचि. प्रभात खबर के सेंट्रल डेस्क और रूरल डेस्क के बाद प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क पर काम. वर्तमान में झारखंड हेड के पद पर कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel