23.4 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

JPSC : 26 सितंबर को खत्म हो जायेगा अध्यक्ष का कार्यकाल

JPSC : 26 सितमबर को खत्म हो जायेगा अध्यक्ष का कार्यकाल

रांची : झारखंड लोक सेवा अायोग (जेपीएससी) के वर्तमान अध्यक्ष सुधीर त्रिपाठी का कार्यकाल 26 सितंबर को समाप्त हो जायेगा. जेपीएससी अध्यक्ष के रूप में इनकी नियुक्ति पांच वर्ष या सेवानिवृत्ति उम्रसीमा 62 वर्ष (जो पहले हो) के रूप में अप्रैल 2019 में की गयी थी. श्री त्रिपाठी की उम्रसीमा 26 सितंबर 2020 को अधिकतम 62 वर्ष पूरी हो रही है. राज्य सरकार द्वारा नये अध्यक्ष की नियुक्ति की प्रक्रिया आरंभ कर दी है.

26 सितंबर तक नये अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने पर वरीय सदस्य को अध्यक्ष का प्रभार दिया जायेगा. राज्य सरकार द्वारा नाम चुनने के बाद इसे कैबिनेट से स्वीकृति दिलायी जायेगी. जिस पर राज्यपाल को अंतिम निर्णय लेना है. उल्लेखनीय है कि जेपीएससी अध्यक्ष के रूप में के विद्यासागर को भी उम्रसीमा 62 वर्ष पूरा होने पर हटना पड़ा था. नवंबर 2018 से अध्यक्ष का पद खाली था.

इस बीच 1985 बैच के आइएएस व राज्य के मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी एक अक्तूबर 2018 को सेवानिवृत्त हो गये थे, लेकिन राज्य सरकार ने उन्हें 31 दिसंबर 2018 व 31 मार्च 2019 तक तीन-तीन महीने का दो बार सेवा विस्तार भी दिया था. आयोग में वर्तमान में चार सदस्य हैं. इनमें डॉ एके चट्टोराज सबसे वरीय सदस्य हैं.

Post by : Pritish Sahay

Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel