23 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

लोकसभा चुनाव 2019 में सबसे अधिक वोटों के अंतर से पीएन सिंह ने धनबाद में की थी जीत दर्ज, खूंटी में था जीत का सबसे कम अंतर

झारखंड की 14 लोकसभा सीटों पर वोटों की गिनती चार जून की सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी. इस पर सबकी निगाहें टिकी हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव में सबसे अधिक वोटों के अंतर से पीएन सिंह ने धनबाद में जीत दर्ज की थी. खूंटी में जीत का सबसे कम अंतर था.

रांची: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चार जून को मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो रही है. झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के परिणाम को लेकर रोमांच बना हुआ है. पिछली बार झारखंड की 14 में से 11 सीटें भाजपा ने जीती थी. एक सीट पर एनडीए गठबंधन के आजसू की जीत हुई थी. एक सीट पर कांग्रेस और एक सीट पर झामुमो प्रत्याशी ने जीते दर्ज की थी. प्रत्याशियों की जीत और हार का अंतर 1500 से लेकर पांच लाख के करीब था. सबसे अधिक मतों के अंतर से धनबाद के भाजपा प्रत्याशी पीएन सिंह जीते थे. उनकी जीत का अंतर 486194 था. उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी कीर्ति आजाद को हराया था. सबसे कम अंतर से कांग्रेस के कालीचरण मुंडा हारे थे. उनको वर्तमान केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने 1445 मतों से हराया था.

पीएन सिंह व सुनील सिंह नहीं हैं इस चुनाव मैदान में

लोकसभा चुनाव में लोहरदगा सीट पर भी भाजपा प्रत्याशी की जीत का अंतर मात्र 10363 ही था. पिछली बार सबसे अधिक मतों के अंतर से जीतनेवाले दो प्रत्याशी सुनील सिंह (चतरा) और पीएन सिंह (धनबाद) चुनावी मैदान में नहीं हैं.

राजमहल लोकसभा सीट
विजेता : विजय कुमार हांसदा
पार्टी : झामुमो
मत मिला : 507830
हारे : हेमलाल मुर्मू
पार्टी : भाजपा
मत मिला : 408635
अंतर : 99195

दुमका
विजेता : सुनील सोरेन
पार्टी : भाजपा
मत मिला : 484923
हारे : शिबू सोरेन
पार्टी : झामुमो
मत मिला : 437333
अंतर : 47590

गोड्डा
विजेता : निशिकांत दुबे
पार्टी : भाजपा
मत मिला : 637610
हारे : प्रदीप यादव
पार्टी : झाविमो
मत मिला : 453383
अंतर : 184227

चतरा
विजेता : सुनील कुमार सिंह
पार्टी : भाजपा
मत मिला : 508077
हारे : मनोज कुमार यादव
पार्टी : कांग्रेस
मत मिला : 150206
अंतर : 388871

कोडरमा
विजेता : अन्नपूर्णा देवी
पार्टी : भाजपा
मत मिला : 753016
हारे : बाबूलाल मरांडी
पार्टी : झाविमो
मत मिला : 297416
अंतर : 455600

गिरिडीह
विजेता : चंद्रप्रकाश चौधरी
पार्टी : आजसू पार्टी
मत मिला : 648277
हारे : जगरनाथ महतो
पार्टी : झामुमो
मत मिला : 399930
अंतर : 248347

धनबाद
विजेता : पशुपतिनाथ सिंह
पार्टी : भाजपा
मत मिला : 827234
हारे : कीर्ति आजाद
पार्टी : कांग्रेस
मत मिला : 341040
अंतर : 486194

रांची
विजेता : संजय सेठ
पार्टी : भाजपा
मत मिला : 706510
हारे : सुबोधकांत सहाय
पार्टी : कांगेस
मत मिला : 423730
अंतर : 282780

जमशेदपुर
विजेता : विद्युत वरण महतो
पार्टी : भाजपा
मत मिला : 679632
हारे : चंपाई सोरेन
मत मिला : 377542
अंतर : 302090

सिंहभूम
वितेजा : गीता कोड़ा
पार्टी : कांग्रेस
मत मिला : 431815
हारे : लक्ष्मण गिलुआ
पार्टी : भाजपा
मत मिला : 359660
अंतर : 72155

लोहरदगा
विजेता : सुदर्शन भगत
पार्टी : भाजपा
मत मिला : 371595
हारे : सुखदेव भगत
पार्टी : कांग्रेस
मत मिला : 361232
अंतर : 10363

हजारीबाग
विजेता : जयंत सिन्हा
पार्टी : भाजपा
मत मिला : 728798
हारे : गोपाल प्रसाद साहु
पार्टी : कांग्रेस
मत मिला : 249250

पलामू
विजेता : बीडी राम
पार्टी : भाजपा
मत मिला : 755659
हारे : घुरन राम
पार्टी : राजद
मत मिला : 278053
अंतर : 477606

खूंटी
विजेता : अर्जुन मुंडा
पार्टी : भाजपा
मत मिला : 382638
हारे : कालीचरण मुंडा
पार्टी : कांग्रेस
मत : 381193
अंतर : 1445

Also Read: लोकसभा चुनाव 2024: झारखंड की 14 सीटों पर मतगणना की तैयारी पूरी, चतरा व कोडरमा में सर्वाधिक 27 राउंड में होगी काउंटिंग

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड की 14 लोकसभा सीटों पर वोटों की गिनती के दौरान कैसा रहेगा मौसम, हीट वेव से कब मिलेगी राहत?

Also Read: लोकसभा चुनाव 2024: रांची के पंडरा में कड़ी सुरक्षा में होगी मतगणना, प्रवेश पास से ही मिलेगी काउंटिंग हॉल में एंट्री

Also Read: लोकसभा चुनाव 2024: जमशेदपुर में 25 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला, 96 टेबल पर होगी वोटों की गिनती

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel