27.9 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

22 मार्च को एलपीजी सिलेंडर की कीमत घटी या बढ़ी, आपको आज कितने में मिलेगा 14 किलो का सिलेंडर, यहां चेक करें

LPG Cylinder Price Today 22 march 2025 : 22 मार्च 2025 (शनिवार) को आपके शहर में डोमेस्टिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत घटी या बढ़ी. आपके शहर में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर का क्या है भाव, यहां चेक करें.

LPG Cylinder Price Today 22 march 2025 : 22 मार्च 2025 शनिवार को झारखंड में 14.2 किलो वाला डोमेस्टिक एलपीजी सिलेंडर कितने में मिलेगा. झारखंड के किस शहर या जिले में आज घरेलू रसोई में इस्तेमाल होने वाले सिलेंडर की डिलीवरी लेने के लिए कितने पैसे देने होंगे. अगर आपको भी एलपीजी सिलेंडर के आज का भाव नहीं मालूम और इस बात की चिंता सता रही है कि वेंडर कहीं आपसे ज्यादा पैसे न ले ले, तो आइए, हम आपको पहले ही बता देते हैं कि आज यानी 22 मार्च 2025 को एलपीजी सिलेंडर का क्या भाव है. हम झारखंड के एक-एक जिले के बारे में आपको यहां बता रहे हैं. सभी 24 जिलों में एलपीजी सिलेंडर की कीमत की लिस्ट भी यहां देंगे, ताकि आप अपने जिले का रेट चेक कर सकें. सबसे पहले बता रहे हैं राजधानी रांची में सिलेंडर की कीमत के बारे में. रांची में आज 14 किलो वाला सिलेंडर 860.50 रुपए में मिल रहा है. धनबाद, गिरिडीह, बोकारो जैसे जिलों और शहरों में भी आज इसी भाव में लोगों को डोमेस्टिक एलपीजी सिलेंडर मिलेगा. जमशेदपुर में 22 मार्च 2025 को सबसे सस्ता सिलेंडर मिल रहा है. यहां 14.2 किलो वाला सिलेंडर सिर्फ 842.50 रुपए में मिल जायेगा. चतरा में यही सिलेंडर 859.50 रुपए में मिल रहा है. झारखंड में सबसे सस्ता सिलेंडर आज शनिवार 22 मार्च 2025 को पूर्वी सिंहभूम जिले में मिल रहा है. जमशेदपुर में इस सिलेंडर की कीमत आज 842.50 रुपए है. सरायकेला-खरसावां जिले में इसी 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 22 मार्च 2025 को 843 रुपए है. पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में अगर आप एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी ले रहे हैं, तो आपको 852 रुपए देने होंगे. हजारीबाग, कोडरमा और रामगढ़ झारखंड के वो 3 जिले हैं, जहां एलपीजी सिलेंडर की कीमत सबसे अधिक है. यहां 14.2 किलो का सिलेंडर 862 रुपए में मिल रहा है. अगर आप किसी अन्य जिले में रह रहे हैं और वहां पर एलपीजी सिलेंडर की कीमत के बारे में जानना चाहते हैं, तो इस चार्ट में आप अपने शहर का रेट चेक कर सकते हैं.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

22 मार्च को झारखंड के किस शहर में क्या है LPG सिलेंडर का भाव

शहर/जिला का नामएलपीजी सिलेंडर की कीमत
बोकारो860.50 रुपए
चतरा859.50 रुपए
देवघर860.50 रुपए
धनबाद860.50 रुपए
दुमका860.50 रुपए
जमशेदपुर842.50 रुपए
गढ़वा860.50 रुपए
गिरिडीह860.50 रुपए
गोड्डा860.50 रुपए
गुमला860.50 रुपए
हजारीबाग862.00 रुपए
जामताड़ा860.50 रुपए
खूंटी860.50 रुपए
कोडरमा862.00 रुपए
लातेहार860.50 रुपए
लोहरदगा860.50 रुपए
पाकुड़860.50 रुपए
पलामू860.50 रुपए
रामगढ़862.00 रुपए
रांची860.50 रुपए
साहिबगंज860.50 रुपए
सरायकेला-खरसावां843.00 रुपए
सिमडेगा860.50 रुपए
चाईबासा852.00 रुपए
स्रोत : इंडियन ऑयल

इसे भी पढ़ें

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी : आदिवासी नायक जयपाल सिंह मुंडा : ऑक्सफोर्ड के स्कॉलर और भारत के संविधान निर्माता, जिन्होंने बदल दिया इतिहास

रोज खतरों से खेलते हैं भुईयां पट्टी के लोग, सुरंग से टपकते बूंद-बूंद पानी से ऐसे बुझती है प्यास

Prabhat Khabar Ground Report: 4 साल पहले घरों में लगा पानी का कनेक्शन, एक चापाकल के भरोसे हैं लोग

साहिबगंज में बनेगा एयरपोर्ट और एयर कार्गो हब, टूरिस्ट सर्किट से जुड़ेंगे झारखंड के प्रमुख तीर्थ और पर्यटन स्थल

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Mithilesh Jha
Mithilesh Jha
प्रभात खबर में दो दशक से अधिक का करियर. कलकत्ता विश्वविद्यालय से कॉमर्स ग्रेजुएट. झारखंड और बंगाल में प्रिंट और डिजिटल में काम करने का अनुभव. राजनीतिक, सामाजिक, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय विषयों के अलावा क्लाइमेट चेंज, नवीकरणीय ऊर्जा (RE) और ग्रामीण पत्रकारिता में विशेष रुचि. प्रभात खबर के सेंट्रल डेस्क और रूरल डेस्क के बाद प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क पर काम. वर्तमान में झारखंड हेड के पद पर कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel