26.9 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

4 मार्च को कहां है सबसे सस्ता सिलेंडर, आपके यहां कितनी है 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत, यहां देखें

LPG Cylinder Price in Jharkhand 4 march 2025: झारखंड में 4 मार्च 2025 को सबसे सस्ता सिलेंडर जमशेदपुर में मिल रहा है. आपके जिले और शहर में आज क्या है 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत, पूरी लिस्ट यहां देख लें.

LPG Cylinder Price in Jharkhand 4 march 2025: तेल कंपनियों ने 4 मार्च 2025 के लिए एलपीजी सिलेंडर की कीमतें तय कर दीं हैं. झारखंड में आज सबसे सस्ता सिलेंडर पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में मिल रहा है. यहां 14.2 किलो के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत सबसे कम 842.50 रुपए है. सरायकेला-खरसावां जिले में इसी सिलेंडर की कीमत 843 रुपए है. अगर आपको यह जानना है कि झारखंड में सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर किन जिलों में मिल रहा है, तो यह खबर आपके काम की है. आज झारखंड के 4 जिलों में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 860 रुपए से कम है. बाकी 20 जिलों में घरेलू रसोई गैस के सिलेंडर की कीमत 860 रुपए से अधिक है. रसोई गैस का सिलेंडर हजारीबाग, कोडरमा और रामगढ़ जिले में सबसे महंगा है. इन तीनों जिलों में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 862 रुपए है. राजधानी रांची, धनबाद, जमशेदपुर, देवघर, गिरिडीह, गढ़वा, पलामू समेत 17 जिलों में रसोई में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 860.50 रुपए है. अगर आपको भी यह जानना है कि आपके जिले या शहर में 4 मार्च 2025 को एलपीजी सिलेंडर आज किस रेट पर बिक रहा है, तो यहां देखें पूरी लिस्ट.

आपके शहर में आज क्या है 14.2 किलो के LPG सिलेंडर की कीमत

शहर/जिला का नामएलपीजी सिलेंडर की कीमत
बोकारो860.50 रुपए
चतरा859.50 रुपए
देवघर860.50 रुपए
धनबाद860.50 रुपए
दुमका860.50 रुपए
जमशेदपुर842.50 रुपए
गढ़वा860.50 रुपए
गिरिडीह860.50 रुपए
गोड्डा860.50 रुपए
गुमला860.50 रुपए
हजारीबाग862.00 रुपए
जामताड़ा860.50 रुपए
खूंटी860.50 रुपए
कोडरमा862.00 रुपए
लातेहार860.50 रुपए
लोहरदगा860.50 रुपए
पाकुड़860.50 रुपए
पलामू860.50 रुपए
रामगढ़862.00 रुपए
रांची860.50 रुपए
साहिबगंज860.50 रुपए
सरायकेला-खरसावां843.00 रुपए
सिमडेगा860.50 रुपए
चाईबासा852.00 रुपए
स्रोत : इंडियन ऑयल

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड में सबसे महंगा गैस सिलेंडर कहां है?

झारखंड में 14.2 किलोग्राम का गैस सिलेंडर हजारीबाग और कोडरमा में सबसे महंगा मिलता है. यहां के ग्राहकों को एक सिलेंडर के लिए 862 रुपए देने होते हैं.

झारखंड में सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर कहां है?

जमशेदपुर में एलपीजी उपभोक्ताओं को 14.2 किलोग्राम के घरेलू सिलेंडर के लिए 842.50 रुपए देने होते हैं. जमशेदपुर में ही झारखंड में सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर मिलता है.

रांची में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत कितनी है?

झारखंड की राजधानी रांची में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 860.50 रुपए है. झारखंड के ज्यादातर शहरों में घरेलू रसोई गैस इसी कीमत पर मिलती है.

एलपीजी सिलेंडर पर कितनी सब्सिडी मिलती है?

एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल करने वालों को सरकार हर महीने सब्सिडी देती है. अगर आप 14.2 किलो का सिलेंडर बुक करवाते हैं, तो उसकी डिलीवरी के कुछ ही दिन बाद आपके बैंक अकाउंट में सब्सिडी के 37.25 रुपए सरकार की ओर से भेज दिए जाते हैं.

कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर तय होते हैं सिलेंडर के दाम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के महंगा होने का असर एलपीजी सिलेंडर की कीमतों पर भी पड़ता है. यानी इंटरनेशनल मार्केट में कच्चा तेल महंगा हो जाए, तो रसोई में इस्तेमाल होने वाली गैस भी महंगी हो जाती है. अगर कच्चा तेल इंटरनेशनल मार्केट में सस्ता हो जाता है, तो रसोई में इस्तेमाल होने वाली एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी कमी आती है.

हर महीने तय होती है एलपीजी सिलेंडर की कीमत

एलपीजी गैस की कीमत सरकारी तेल कंपनियां ही तय करतीं हैं. इस पर कई तरह के टैक्स लगने की वजह से अलग-अलग राज्यों में इसकी कीमतें अलग-अलग होतीं हैं. कई बार एक ही राज्य के अलग-अलग शहरों में भी इसकी कीमत अलग-अलग होती है. अगर बात झारखंड की करें, तो यहां भी अलग-अलग जिलों में एलपीजी सिलेंडर की कीमत अलग-अलग होती है. वैश्विक कच्चे ईंधन की कीमतों के आधार पर एलपीजी सिलेंडर के दाम तय होते हैं.

इसे भी पढ़ें

Weather Today: रांची, जमशेदपुर समेत कई जिलों में पारा गिरा, झारखंड में 2-4 डिग्री तक और घटेगा पारा

Mithilesh Jha
Mithilesh Jha
प्रभात खबर में दो दशक से अधिक का करियर. कलकत्ता विश्वविद्यालय से कॉमर्स ग्रेजुएट. झारखंड और बंगाल में प्रिंट और डिजिटल में काम करने का अनुभव. राजनीतिक, सामाजिक, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय विषयों के अलावा क्लाइमेट चेंज, नवीकरणीय ऊर्जा (RE) और ग्रामीण पत्रकारिता में विशेष रुचि. प्रभात खबर के सेंट्रल डेस्क और रूरल डेस्क के बाद प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क पर काम. वर्तमान में झारखंड हेड के पद पर कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel