रांची. देश के विभिन्न राज्यों से रांची आने वाले आधा दर्जन से अधिक विमान सोमवार को विलंब से पहुंचे. इस कारण यात्रियों को एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा. एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई-रांची विमान सुबह 8.15 बजे के स्थान पर सुबह 8.30 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली-रांची विमान सुबह 10.10 बजे के स्थान पर सुबह 10.30 बजे, इंडिगो की पटना-रांची विमान सुबह 11.55 बजे के स्थान पर दोपहर 12.15 बजे, इंडिगो की कोलकाता-रांची विमान दोपहर 3.05 बजे के स्थान पर दोपहर 3.40 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस की बेंगलुरु-रांची विमान दोपहर 3.15 बजे के स्थान पर दोपहर दोपहर 3.30 बजे, इंडिगो की मुंबई-रांची विमान शाम 4.00 बजे के स्थान पर शाम 4.30 बजे व इंडिगो की चेन्नई-रांची विमान शाम 6.40 बजे के स्थान पर शाम 7.00 बजे रांची आए. वहीं, एयरलाइंस के अधिकारी ने बताया कि तकनीकी कारणों और एयर ट्रैफिक के कारण विमान विलंब से पहुंचे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है