24.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

राहुल गांधी खूंटी में कर रहे रात्रि विश्राम, छह फरवरी को बिरसा मुंडा को करेंगे नमन, रोड शो का भी है कार्यक्रम

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के क्रम में राहुल गांधी मंगलवार की सुबह लगभग सात बजे भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू (खूंटी) जाएंगे. उलिहातू में वे भगवान बिरसा मुंडा को नमन करेंगे और बिरसा मुंडा के वंशजों से मुलाकात करेंगे. वे तोरपा होते हुए सिमडेगा के लिए रवाना हो जाएंगे.

खूंटी, चंदन कुमार: भारत जोड़ो न्याय यात्रा के क्रम में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सोमवार की शाम खूंटी पहुंचे. यहां उनका भव्य स्वागत किया गया. कचहरी मैदान में उनके रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गयी है. कचहरी मैदान में वाहनों को रखने और खाने-पीने समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं. इसके लिए यहां टेंट लगाया गया है. राहुल गांधी के रात्रि विश्राम स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. मंगलवार की सुबह वे उलिहातू के लिए रवाना होंगे और खूंटी में रोड शो करेंगे. इसके बाद सिमडेगा के लिए रवाना हो जाएंगे. आपको बता दें कि राहुल गांधी आज रामगढ़ से होते हुए रांची पहुंचे और जनसभा को संबोधित कर वे खूंटी के कचहरी मैदान पहुंचे.

राहुल गांधी का भव्य स्वागत

खूंटी जिलाध्यक्ष रवि मिश्र ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा का खूंटी में भव्य स्वागत किया गया. बड़ी संख्या में लोग राहुल गांधी की एक झलक पाने के लिए पहुंचे. मंगलवार की सुबह आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भी बड़ी संख्या में लोग उनका स्वागत करेंगे. पूरे शहर को होर्डिंग और बैनर-पोस्टर से पाट दिया गया है. उनके स्वागत को लेकर कटआउट और होर्डिंग लगाए गए हैं. खूंटी में भारत जोड़ो न्याय यात्र को सफल बनाने के लिए सभी कांग्रेसी जुटे हुए हैं.

Also Read: भारत जोड़ो न्याय यात्रा: पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के आवास पहुंचे राहुल गांधी, पत्नी कल्पना सोरेन से की मुलाकात

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान उलिहातू जाएंगे राहुल गांधी

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के क्रम में राहुल गांधी मंगलवार की सुबह लगभग सात बजे भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू जाएंगे. उलिहातू में वे भगवान बिरसा मुंडा को नमन करेंगे और बिरसा मुंडा के वंशजों से मुलाकात करेंगे. वहां से वापस लौटने के बाद खूंटी में सुबह नौ बजे तमाड़ मोड़ से लेकर भगत सिंह चौक तक रोड शो किया जाएगा. रोड शो के दौरान राहुल गांधी भगत सिंह चौक पर लोगों को संबोधित करेंगे. इसके बाद वे तोरपा होते हुए सिमडेगा के लिए रवाना हो जाएंगे.

Also Read: Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी कल जाएंगे उलिहातू, खूंटी में करेंगे रोड शो

खूंटी में लगे होर्डिंग और बैनर-पोस्टर

राहुल गांधी के खूंटी के कचहरी मैदान में रात्रि विश्राम को लेकर टीम के लोग एक दिन पहले से जुट गये थे. भारत जोड़ो न्याय यात्रा का खूंटी में भव्य स्वागत करने की तैयारी की गयी थी. कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष कालीचरण मुंडा और जिलाध्यक्ष रवि मिश्र के नेतृत्व में खूंटी में तैयारी की गयी थी.

Also Read: भारत जोड़ो न्याय यात्रा: राहुल गांधी ने PM नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना,बोले-HEC का निजीकरण करना चाहती है सरकार

Guru Swarup Mishra
Guru Swarup Mishrahttps://www.prabhatkhabar.com/
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel